प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से दया ने की मुलाकात, बोले भिलाई में भाजपा पार्षदों से कांग्रेस की शहर सरकार कर रही भेदभाव, पुलिस रिपोर्ट तक नहीं लिख रही, साय बोले-नहीं चलेगी कांग्रेस सरकार की मनमानी - Steel City Online News Portal

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से दया ने की मुलाकात, बोले भिलाई में भाजपा पार्षदों से कांग्रेस की शहर सरकार कर रही भेदभाव, पुलिस रिपोर्ट तक नहीं लिख रही, साय बोले-नहीं चलेगी कांग्रेस सरकार की मनमानी

daya1.jpg


भाजपा पार्षद सत्यादेवी जायसवाल के बेटों के खिलाफ हुई एकतरफा कार्रवाई से भी दया ने प्रदेश अध्यक्ष साय को कराया अवगत
भिलाईनगर। भाजपा पार्षद दया सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान भिलाई निगम की गतिविधियों के बारे में बताया। पार्षद सत्यादेवी जायसवाल के दोनों बेटों के खिलाफ हुई एकपक्षीय कार्रवाई से भी दया ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। दया ने बताया कि, इस मामले में कांग्रेस सरकार की पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। बेगुनाह लोगों पर मामले दर्ज हो रहे हैं। इस पर प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि, भाजपा पार्षद हो या कार्यकर्ता, किसी के खिलाफ मनमानी सरकार नहीं कर सकती। जनता त्रस्त हो चुकी है, पुलिस थाने में वसूली हो रही है। सरकार ने लूट मचा रखा है।

दया ने कांग्रेस की शहर सरकार के बारे में बताया कि, बीते दिनों बजट पेश किया गया। जिसमें भाजपा पार्षदों को तवज्जों नहीं दी गई। भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास के नाम सिर्फ वादे किए गए हैं। जबकि, कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में बड़े-बड़े विकास कार्यों का प्रावधान किया गया है। इस पर साय ने कहा कि, वे इस विषय को आने वाले दिनों में प्रमुखता से उठाएंगे। संगठन के विषयों पर भी साय ने दया सिंह से हालचाल पूछा। कहा कि, वे जल्द ही भिलाई आएंगे।


scroll to top