गृहमंत्री के क्षेत्र में महिलाएं हो रही स्वालंबन, नेवई गोठान में महिलाओं को मिला काम, सूरजमुखी व गेंदा की होगी खेती, समूह की लगी होड़, ड्रा निकालकर बाटा काम - Steel City Online News Portal

गृहमंत्री के क्षेत्र में महिलाएं हो रही स्वालंबन, नेवई गोठान में महिलाओं को मिला काम, सूरजमुखी व गेंदा की होगी खेती, समूह की लगी होड़, ड्रा निकालकर बाटा काम

3.jpg

भिलाईनगर। दुर्ग ग्रामीण के विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण एवं गृह व जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र में महिलाएं सूरजमुखी व गेंदा की खेती करेंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने महिलाओं को न केवल काम दिया गया बल्कि आजीविका मिशन के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाएं अब जल्द ही रिसाली नगर पालिक निगम के नेवई गोठान में स्वरोजगार शुरू करेंगी।
महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराकर उन्हे अपने पैरो पर खड़े होने का अवसर दिया जा रहा है। मंगलवार को महिला एवं बाल विकास प्रभारी ईश्वरी साहू ने पंजीकृत महिलाओं को नेवई गोठान में कार्य करने की जिम्मेदारी दी। खास बात यह है कि 5 अलग-अलग कार्यों के लिए 10 से अधिक महिला स्वसहायता समूह का पंजीयन किया गया था, किन्तु समूह की संख्या अधिक होने पर महापौर परिषद की सद्स्य ने ड्रा निकालकर जिम्मेदारी दी।


महापौर ने दिए थे निर्देश
विगत दिनों हुए एमआईसी बैठक में महापौर शशि सिन्हा ने निगम क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जोर दिया था। इसके बाद ही महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी ने प्रथम चरण में बर्तन बैंक प्रत्येक वार्ड में संचालित करने महिला समूहों को प्रोत्साहित किया। वही अब गोठानों में रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य शुरू की है।
महामाया समूह को मिला 3 लाख
नेवई गोठान में सब्जी व सूरजमुखी की खेती करने महामाया स्वसहायता समूह नेवई को आजीविका मिशन के माध्यम से 3.15 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया है। आजीविका मिशन की मैनेजर अरूणा धृतलहरे और आयरा बघेल ने बताया कि अन्य महिलाओं को भी 2-2 लाख ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।


इन्हें मिली नेवई गोठान में जिम्मेदारी
1. भारती महिला स्वसहायता समूह – मछलीपालन
2. तुलसी महिला स्वसहायता समूह – दोना पत्तल निर्माण
3. ज्योति कलश महिला स्वसहायता समूह – मुर्गीपालन
4. महामाया महिला स्वसहायता समूह – सब्जी, सूरजमुखी की खेती
5. जय माता दी स्वसहायता समूह – जिमीकंद एवं गेंदा की खेती


scroll to top