सनकी आशिक ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पाटन के बाजार में दिनदहाड़े हुई वारदात - Steel City Online News Portal

सनकी आशिक ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पाटन के बाजार में दिनदहाड़े हुई वारदात

166043323262f8335027e68.jpg


भिलाईनगर। पूर्व पे्रमी ने किया महिला पर जानलेवा हमला, पाटन के बाजार में दिन दहाड़े हुई वारदात, इससे पहले भी आरोपी महिला के बच्चे को कर चुका है अगवा। मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र पाटन में एक महिला के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में पाटन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 307 के तहत मामले की विवेचना कर रही है। आरोपी नवापारा राजिम का रहवासी है।


पाटन थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम आखरा 35 साल है। वह पाटन में ही माँ चंडी रेस्टोरेन्ट में काम करती है। आज शनिवार को सुबह महिला अनमोल बाजार पाटन के पास से गुजर रही थी। तभी आरोपी नेमीचंद साहू सामने आ गया। महिला की कुछ समझ पाती उससे पहले ही उसने महिला के ऊपर हंसिये से वार कर पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पहुँचायी आस पास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। पुलिस के मुताबिक महिला इससे पहले राजिम में रहती थी। महिला की पति न होने की वजह से उसकी पहचान नेमीचंद साहू से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बढ़ गया। इसी दौरान नेमीचंद से विवाद होने पर महिला अपने बच्चे को लेकर पाटन आ गई थी। आरोपी महिला से संबंध रखना चाह रहा था लेकिन ने इंकार कर दिया तो ढाई महीने पूर्व नेमीचंद ने महिला के एक बच्चे को अगवा कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के घर से बच्चे को बरामद कर चुकी थी। आज की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


scroll to top