भारतीय जनता पार्टी पूरब मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक को लेकर की गई विस्तृत चर्चा - Steel City Online News Portal

भारतीय जनता पार्टी पूरब मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक को लेकर की गई विस्तृत चर्चा

1-scaled.jpg


भिलाईनगर। आज भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला की संगठनात्मक बैठक पूरब मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान में रखा गया । आज की यह बैठक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता नीलू शर्मा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी,शंकर लाल देवनगन के आतिथ्य में सम्पन हुआ। इस अवसर पर नीलू शर्मा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के सभी पदाधिकारियों एवं सभी दसो मंडलो के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने उतबोधन मे कहा गया कि कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी के अवसर पर जिले में निवास कर रहे प्रदेस स्तर के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शक्तिकेन्द्र और बूथ स्तर तक पहुचकर केंद्र सरकार के अंत्योदय योजनाओ को प्रदेस के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने

तथा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो और योजनाओं के बारे में बूथ स्तर पर जाकर लोगो को जानकारी देना है तथा वंचित लोगो को योजनाओ का लाभ दिलवाने का आव्हान किया।आज की इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेस प्रवक्ता नीलू शर्मा भाजपा भिलाई जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी,शंकरलाल देवांगन जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, रामगोपाल शर्मा जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव जिला मंत्री अवधेश चौहान, रामउपकार तिवारी,

मंजूषा साहू कार्यालय जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी आईटी सेल प्रमुख संतोष सिंह मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, रंजीत सिंह, दिलीप पटेल,राम ब्रिज वर्मा, अनिल सोनी, संजय शर्मा,पीएन दुबे, राजीव पांडेय,ए एन पाढ़ी,जी राम रेड्डी,विकास भगत, कबीर साहू, अखिलेश वर्मा, तुगेन्द्र सिंह, कैलाश सोनकर, रोहित सिंह, अनिल सिंह,रोहित कुमार यादव, विश्राम साहू, मोहन बड़े आदि उपस्थित हुए।


scroll to top