पालतू एंव स्ट्रीट डॉग के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क टीकाकरण शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन सम्पन्न, 194 डॉग्स का किया गया टीकाकरण एवं परीक्षण - Steel City Online News Portal

पालतू एंव स्ट्रीट डॉग के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क टीकाकरण शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन सम्पन्न, 194 डॉग्स का किया गया टीकाकरण एवं परीक्षण

IMG-20220313-WA0272.jpg


भिलाईनगर। पेट्स क्लीनिक एण्ड पार्लर पदम्नाभपुर एवं छत्तीसगढ़ एनिमल सेवियर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 12 और 13 मार्च को दो दिवसीय नि:शुक्ल एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर एवं कृमि नाशक एवं सम्पूर्ण स्वास्थ्य जाँच का आयोजन किया गया था। पेट्स क्लीनिक एण्ड पार्लर पदम्नाभपुर दुर्ग में आयोजित इस नि:शुल्क दो दिन में 194 भिलाई दुर्ग के पालतू एंव स्ट्रील कुत्तों का हेल्थ चेकअप किया गया इस दौरान डॉ एस के तिवारी, डॉ एम ओ कलीम, अमीत चौधरी, आदर्श राय ने दो दिवसीय शिविर में उपस्थित रहकर इस कार्य को बखूबी अंजाम दिया है। आम जनमानस में इस शिविर को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। डॉ एस के तिवारी के अनुसार आने वाले समय में इस तरह के आयोजन और भी समय समय पर किया जायेगा।


scroll to top