पुरुष प्रधान देश में महिलाएं बना रही अलग पहचान - देवेन्द्र यादव..... जोशीले नारों से रास्ते भर दिया गया महिला सशक्तिकरण का संदेश, विधायक की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली - Steel City Online News Portal

पुरुष प्रधान देश में महिलाएं बना रही अलग पहचान – देवेन्द्र यादव….. जोशीले नारों से रास्ते भर दिया गया महिला सशक्तिकरण का संदेश, विधायक की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

2-scaled.jpg

भिलाईनगर 13 मार्च 2022 :- सेंट्रल एवेन्यू की सड़क पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उतरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर अपने जज्बे और हौसले को बखूबी प्रदर्शित किया। इस दौरान जोशीले नारों से रास्ते भर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। विधायक यादव ने कहा कि पुरुष प्रधान देश में महिलाएं अलग पहचान बना चुकी है।
महिलाओं ने सेक्टर-9 से लेकर सेक्टर-5 तक स्कूटी रैली निकाल कर अपना हौसला दिखाया। कार्यक्रम के सूत्रधार भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव रहे जिन्होंने शहर की बहन बेटियों की क्षमता दिखाने इस वृहद रैली का आयोजन किया।
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में शहर की बहन-बेटियों ने इस रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में घरेलू महिलाओं के साथ ही युवतियों व महिला पुलिस कर्मियों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई। वहीं अलग-अलग फील्ड से महिलाओं ने इस रैली में शिरकत की। रैली की शुरुआत रविवार सुबह सेक्टर-9 चौक से की गई। यह रैली सेंट्रल एवेन्यू से होकर सेक्टर-5 चौक से होते हुए मार्केट रोड और उसके बाद डोम शेड पर समाप्त हुई।


लगातार तीसरे साल आयोजन
विधायक देवेन्द्र यादव लगातार तीन वर्षों से इस स्कूटी रैली का आयोजन करते आ रहे हैं। हर साल इनकी रैली में शामिल होने वालों का कारवां बढ़ता जा रहा है। इस साल इस रैली में सैकड़ों की तादात में महिलाएं शामिल हुईं। एक वाहन में दो महिलाएं सवार थी। रैली के दौरान रास्ते भर महिला सशक्तिकरण को लेकर संदेश दिया गया। विधायक देवेन्द्र यादव भी इस रैली में शामिल हुए और महिलाओं का हौसला बढ़ाया।
महिलाओं के सम्मान का है दिन
रैली के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज कर दिन महिलाओं के सम्मान का दिन है। इतनी बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर महिलाओं ने इस दिन को सार्थक कर दिया है। विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह मात्र एक स्कूटी रैली नहीं बल्कि महिलाओं का हौसले की मिशाल है। उन्होंने कहा कि इस स्कूटी रैली के आयोजन का उद्देश्य हमारी बहन-बेटियों को भयमुक्त करना और उन्हें आगे बढ़ाना है। विधायक देवेन्द्र ने कहा कि हम उनका उत्साह बढ़ाने के लए उनके साथ खड़े हैं। आज महिलाएं पुरुष प्रधान देश में अपनी पहचान बना रही हैं। हमारी बहन-बेटियां जागरूक हो रही हैं और भिलाई ही नहीं छत्तीसगढ़ व देश के निर्माण में अपनी सहभागिता दे रही हैं। विधायक ने कहा कि हमने तीन साल पहले एक प्रयास किया था जो आज इतना सफल है कि हमारी बहन बेटियां दूसरों को जागरुक करने इतनी बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं।


scroll to top