अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के पाँचवे दिन मितानिनो को घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, निजात अभियान की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप कराया डाउनलोड - Steel City Online News Portal

अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के पाँचवे दिन मितानिनो को घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, निजात अभियान की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप कराया डाउनलोड

IMG-20220312-WA0212.jpg


राजनांदगांव। अंबेडकर भवन तुलसीपुर, राजनांदगांव में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के पाँचवे दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मितानिनो को घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, निजात अभियान की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।


पुलिस मुख्यालय,छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रिय महिला दिवस) 2022 से 14 मार्च 2022 तक अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के तहत् अति.पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में 12 मार्च 2022 को अंबेडकर भवन तुलसीपुर राजनंदगांव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मितानिनो को अभिव्यक्ति टीम एवं रक्षा टीम द्वारा के द्वारा घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी, छेडख़ानी, आत्मरक्षार्थ, अभिव्यक्ति ऐप एवं निजात अभियान के बारे में जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डॉउनलोड कराया गया।


scroll to top