बर्खास्त आरक्षक द्वारा इंस्पेक्टर को मारा गया थप्पड़… प्रकरण जांच के आदेश…. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 07 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट करेंगे पेश..

IMG_20260115_011326.jpg

बर्खास्त आरक्षक द्वारा इंस्पेक्टर को मारा गया थप्पड़ मामले की जांच के आदेश….

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 07 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट करेंगे पेश

भिलाई नगर 15 जनवरी 2026:- बर्खास्त आरक्षक द्वारा इंस्पेक्टर को मारा गया थप्पड़ की गूंज भिलाई- दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में गूंज रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस मामले की जांच आदेश देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि शंकर चंद्रा को 07 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने आदेशित किया है. रविवार को मोहन नगर थाने के अंतर्गत हनुमान नगर में हुई इस बहुचर्चित घटना की भिलाई दुर्ग ही नहीं संपूर्ण छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमा में जन चर्चा का विषय बना हुआ है.

steel city ON line  ने सर्वप्रथम इस मामले को सोशल मीडिया में पेश किया समाचार में इंस्पेक्टर और बर्खास्त आरक्षक का नाम का उल्लेख नहीं था उसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने अपने स्तर पर मामले की जांच कर यातायात विभाग में तैनात इस्पेक्टर तापेश्वर सिंह नेताम को मंगलवार की संध्या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर के कार्यालय में तलब किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर की उपस्थिति में रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा के साथ पुलिस लाइन से आए आरमोर्र प्रभारी प्रधान आरक्षक थान सिंह वर्मा व प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल ने सर्विस रिवाल्वर की जांच की सूत्र बताते हैं कि इस दौरान इंस्पेक्टर तापेश्वर सिंह नेताम ने रविवार की रात हुई घटना की वरिष्ठ अधिकारियों के सामने पुष्टि की है ।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर तापेश्वर सिंह नेताम की सर्विस रिवॉल्वर को जांच के लिए लैब में पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा
दुर्ग के हनुमान नगर में पूर्व पुलिस अधिकारी के घर के सामने हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी हरकत में आ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर तापेश्वर नेताम को तत्काल कंट्रोल रूम सेक्टर-6 तलब किया गया, जहां उनसे पूरी घटना को लेकर पूछताछ की गई।


बीती रात ही इस मामले में पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई थी। कंट्रोल रूम में इंस्पेक्टर नेताम को बुलाया गया। इस दौरान रक्षित इंस्पेक्टर नीलकंठ वर्मा, आरमोरर प्रधान आरक्षकद्वय थानसिंह वर्मा व नरेंद्र पटेल भी जांच के लिए पहुंचे थे। तापेश्वर नेताम की सर्विस पिस्टल की तकनीकी जांच की गई।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान इंस्पेक्टर तापेश्वर नेताम ने स्वीकार किया है कि उसने दुर्ग के हनुमान नगर क्षेत्र में फोरेंसिक विभाग के एक पूर्व सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के घर के सामने बीयर की बोतल तोड़ी थी, जिसके बाद ही विवाद और बाद की घटना घटित हुई।  पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

कर रहे हैं जांच : एएसपी

इस पूरे मामले में एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा का कहना है कि मीडिया के माध्यम से खबरें जो सोशल मीडिया पर चल रही है , इसकी  जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गण इस पर आगे की कार्रवाई करेंगे।


scroll to top