रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को किया गया गिरफ्तार
▪️ अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कुल 04 प्रकरणों का किया गया खुलासा
▪️ चोरी के वाहनों के पार्ट्स निकालकर बेचने की करते थे तैयारी
▪️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

भिलाई नगर 10 फरवरी 2026:- थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति सुपेला चौक के पास मोटरसाइकिल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बेरोजगारी के कारण सूने स्थानों पर वाहनों की रेकी कर लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी करना तथा उनके पार्ट्स अलग-अलग ग्राहकों को बेचने की तैयारी करना स्वीकार किया।

आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने हेतु अपनी बजाज पल्सर 150, क्रमांक CG-07-LZ-3570 का उपयोग किया जाता था, जिसे घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा किया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने निम्न मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया—
- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस CG-07-AB-0301, सेक्टर-09 हनुमान मंदिर पार्किंग
- मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-08-FH-4814, जेल तिराहा पद्मनाभपुर
- मोटरसाइकिल CD डीलक्स CG-07-AD-2703, चंद्र-मौर्या पार्किंग, सुपेला
- मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-07-BT-4322, आकाशगंगा हिमालय कॉम्प्लेक्स, सुपेला
उक्त प्रकरणों में थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 201/2026 एवं 206/2026, धारा 303(2), 112(2), 3(5) BNS के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
घटना स्थल :
सुपेला चौक एवं थाना सुपेला, भिलाई नगर एवं थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र
आरोपी का विवरण :
अब्दुल वाजिद अली, 21 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, थाना छावनी
मोहम्मद मुबारक, 22 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर कैंप-01, थाना छावनी
अमित प्रजापति, 35 वर्ष, निवासी रावण भांठा, सुपेला
जप्त सामग्री :
▪️ चोरी की 04 मोटरसाइकिल
▪️ घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल खुरसे एवं आरक्षक अमरदास गंगेले की सराहनीय भूमिका रही।



