गद्दा निर्माण करने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग…. आग की चपेट में आने से केमिकल ड्रम में हुआ भयावह विस्फोट….. अग्निशमन की 6 टीमों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया…

IMG-20251124-WA04381.jpg

गद्दा निर्माण करने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
00 आग की चपेट में आने से केमिकल ड्रम में हुआ भयावह विस्फोट
00 अग्निशमन की 6 टीमों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया

भिलाई नगर 24 नवंबर 2025:- / नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात्रि अहिवारा रोड ग्राम मुरमुंदा में स्थित श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल ड्रम में भयावह विस्फोट भी हुआ। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के 6 दमकल टीमों ने करीबन 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक परिश्रम करने के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना व्यक्त की गई है।अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के प्रभारी व जिला सेनानी दुर्ग नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि काल रात्रि 10.30 बजे के करीब श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मुरमुंदा अहिवारा रोड आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर तत्काल अग्निशमन वाहनों के साथ दमकल कर्मियों को भेजा गया। वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से फैक्ट्री में घुसकर चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को कईं गाड़ी पानी के द्वारा नियंत्रण किया।


अश्वनी वर्मा के फैक्ट्री श्री साई इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में केमिकल के साथ फोम सामग्री भी अत्यधिक मात्रा में रखी हुई है। जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। परंतु अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के 6 दमकल टीमों के द्वारा करीब 3 घंटे तक मशक्कत की गई। आग की लपटें अत्यधिक तेज होने के कारण कर्मचारियों को कईं तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परंतु दमकल कर्मियों ने बड़े ही बहादुरी से आज पर काबू पा लिया।


जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक आग लगने के कारण फैक्ट्री के अंदर रखा केमिकल ड्रम भी आग की चपेट में आ गया। जिसमें जमकर विस्फोट हुआ। मौका स्थल पर उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के कारण अग्नि सामान कर्मियों को आग बुझाने में विस्फोट के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ा। भयानक आग लगने के कारण मौका स्थल पर अत्यधिक तापमान बढ़ जाने के कारण फैक्ट्री में बना हुआ टीन शेड का स्ट्रक्चर पिघलकर गिर गया। इस आगजनी कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।

00 आग बुझाने में इनकी रही भूमिका
फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर अग्निशमन प्रभारी एफ प्रवीण बारा के नेतृत्व में दल प्रभारी धनु यादव, महेन्द्र चंदेल, शरद मेश्राम, डालाराम साहू, केशव यादव सहित अग्निशमन कर्मचारी संतोष मढ़रिया, उमाशंकर यादव, कुलेश्वर, पराग, शैलेन्द्र, टीकेन्द्र, राजूलाल, नितिन, जितेन्द्र वर्मा, योगेश्वर साहू, दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अग्निशमन के कर्मचारियों द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुंच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया। जिससे स्पॉट पर किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


scroll to top