रानीतराई के केसरा में अधेड़ किसान की हत्या.... खेत में मिली लाश के सिर पर गंभीर चोंट के निशान... - Steel City Online News Portal

रानीतराई के केसरा में अधेड़ किसान की हत्या…. खेत में मिली लाश के सिर पर गंभीर चोंट के निशान…

IMG_20250713_183405-2.jpg

रानीतराई के केसरा में अधेड़ किसान की हत्या
00 खेत में मिली लाश के सिर पर गंभीर चोंट के निशान

भिलाई नगर 22 फरवरी 2026:- रानीतराई थाना क्षेत्र के केसरा गांव में एक अधेड़ किसान की हत्या हो गई है। शनिवार की देर शाम को किसान की लाश खेत में पड़ी मिली। सिर पर धारदार हथियार से वार का निशान होने से घटना को पुलिस हत्या मानकर जांच में जुटी है। मृतक की पहचान अमर सिंह साहू ( 50 वर्ष ) के रुप में की गई है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार को खेत में अमर सिंह की लाश मिली। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे।

रविवार सुबह से भी घटनास्थल पर जांच जारी है। पुलिस द्वारा डॉग स्कॉड की मदद ली जा रही है और हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


scroll to top