मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति नगर में नाबालिक युवक की चाकू मारकर हत्या…

IMG_20260216_230157.jpg

मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति नगर में नाबालिक युवक की चाकू मारकर हत्या…

दुर्ग 16 फरवरी 2026:- मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति नगर में  सोमवार की रात्रि 8:45 बजे के करीब 17 साल के नाबालिग नानू उर्फ छानु कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई मृतक शांति नगर का रहने वाला बताया जाता है शक्ति नगर में भोले की बारात निकली थी इसी दौरान नानू बारात देखने गया था।

मृतक की पहचान 17 वर्षीय नानू गोंड के रूप में हुई है, जो घोड़ी चलाने का कार्य करता था। यह घटना शांति नगर स्थित शिव मंदिर के सामने हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते युवक पर हमला किया। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व मृतक का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसके बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

हमले के दौरान मृतक की पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

भीड़ में युवकों से विवाद हुआ उसके उपरांत आरोपियों ने नाबालिक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी हत्या की जानकारी लगते ही पुलिस ने भाग दौड़कर एक आरोपी चीकू को हिरासत में ले लिया है हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है इस मामले में शामिल दूसरा आरोपी पांडू की तलाश की जा रही है पुलिस की टीम सरगर्मी से दूसरे आरोपी की ठिकानों पर दबिश दे रही है


scroll to top