एम्स रायपुर में तीसरी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत… पुलिस कर रही है मामले की जांच
रायपुर, 20 फरवरी 2026:- एम्स रायपुर में शुक्रवार को तीसरी मंजिल से गिरने से एक मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है, जो रक्त संबंधी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था।

मृतक अस्पताल के बी-ब्लॉक स्थित बी4 वार्ड में भर्ती था। उपचार के दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या फिर किसी प्रकार की लापरवाही का परिणाम। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वार्ड में मौजूद स्टाफ व मरीजों से पूछताछ की जा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।



