धारदार हथियार से महिला की हत्या कर लाश पर लगा दी आग…. उतई थाना के पुरई गांव में जली हुई लाश मिलने से सनसनी…. शव को कब्जे में लेकर मृतका की पहचान में जुटी पुलिस….

IMG-20251208-WA09381.jpg

धारदार हथियार से महिला की हत्या कर लाश पर लगा दी आग
00 उतई थाना के पुरई गांव में जली हुई लाश मिलने से सनसनी
00 शव को कब्जे में लेकर मृतका की पहचान में जुटी पुलिस


भिलाई नगर 08 दिसंबर 2025:-  सोमवार सुबह जिले में सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव के पास नहर किनारे एक युवती का जला हुआ शव देखा। पूरी तरह जली हुई लाश देखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।

सुबह करीब 6 बजे करगाडीह रोड पर स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे नहर के पास आधा जला हुआ शव देखा। मौके से एक धारदार हथियार बरामद किया गया है, जिससे आशंका है कि युवती की हत्या इसी हथियार से की गई होगी। जांच के दौरान बड़े पत्थरों पर खून के निशान भी मिले, जिससे यह शक और मजबूत हो जाता है कि हत्या के बाद शव को पत्थरों से कुचला गया हो। इस बार ग्रामीण क्षेत्र में उतई थाना के पुरई गांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने आग लगा दी गई है। मृतका कौन और कहां की रहने वाली है, इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मृतका की पहचान करने में जुट गई है।


सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुरई गांव से होकर गुजरने वाली नहर के पास मैदान में एक जली हुई शव को देखा। इसकी सूचना उतई थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, एसडीओपी पाटन अनूप लकरा, टीआई उतई महेश ध्रुव सहित फारेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान लाश के नजदीक महिला का चप्पल और एक धारदार हथियार पाया गया। मृतका के शिनाख्तगी के लिए आसपास के गांव में जानकारी प्रसारित की जा रही है।


प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई होगी, उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले किया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में जुटी हुई है। एसडीओपी पाटन अनूप लकरा ने बताया कि पुरई गांव के पास करगाडीह रोड पर नहर किनारे खुले मैदान के बीच जली हुई लाश मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। लाश के नजदीक महिला के पहनने वाली चप्पल और एक धारदार हथियार जब्त किया गया है।

प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि महिला की धारदार हथियार से हत्या के बाद लाश को जलाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। मृतका की पहचान होने पर आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को आसानी होगी।


scroll to top