ब्लास्ट फर्नेस-6 में टेपिंग के दौरान मजदूर क्रॉस कर रहा था, तभी उसका पैर जल गया।

भिलाई नगर 15 अप्रैल 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र में एक हादसा हो गया इस हादसे में ठेका श्रमिक का पैर जल गया जिसे उपचार हेतु सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती किया गया है संत के ब्लास्ट फर्नेस 06 में कार्य के दौरान ब्लास्ट फर्नेस-6 में टेपिंग के दौरान मजदूर क्रॉस कर रहा था, तभी उसका पैर जल गया।

सोमवार को दोपहर 3 बजे ब्लास्ट फर्नेस 6 स्लैग नाले में कार्य करते समय कैलरीस इंडिया रिफ्रैक्टरीज लिमिटेड का कर्मचारी कास्ट हाउस नाले मेटल में ठेका कर्मचारी धनेंद्र कुमार 48 साल का दोनों पैर जल गया ।कर्मचारी को गंभीर हालत मे मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया ।
वहाँ से तत्काल सेक्टर 9 अस्पताल बर्न यूनिट में भर्ती किया गया ।प्रबंधन एवं ठेकेदारों के लापरवाही के कारण संयंत्र में लगातार दुर्घटना हो रहा है ।लगातार दुर्घटनाएँ सेफ्टी में लापरवाही बरतने के कारण हो रही है ।करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है ।
भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू ने संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों का लगातार दुर्घटना पर गहरा चिंता व्यक्त करता है ।ज़िम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदारों पर सख़्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है ।नहीं तो भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन एवं आंदोलन करेगा ।




