राजधानी में हादसा…. कार के अंदर जिंदा जल गया ट्रांसपोर्टर: सड़क हादसे के बाद कार में लगी थी आग अंदर फंसे शख्स की जलने से मौत…

IMG_20230729_130753.jpg

रायपुर 29 जुलाई 2023 :- शुक्रवार-शनिवार देर रात रायपुर में एक शख्स की कार के अंदर जलकर मौत हो गई है। सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसके बाद युवक बाहर तक नहीं निकल पाया। कार के अंदर ही जिंदा जलकर चालक की मौत हो गई है। पूरी घटना धनेली धुसेरा मार्ग की है। माना थाने की पुलिस हादसे की जांच कर रही है।अधजली कार की नंबर प्लेट से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को मिला है।

अधजली कार की नंबर प्लेट से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को मिला है। उसके बाद कार मालिक के परिजनों से संपर्क किया तो जानकारी सामने आई कि कार चंद्रशेखर सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था। पेशे से वह ट्रांसपोर्टर है।

चंद्रशेखर देर रात घर लौट रहा था तभी एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें गाड़ी के साथ जलकर चंद्रशेखर की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस हादसे से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

रायपुर के माना धनेली के पास संदिग्ध हालत में जली कार… कार में युवक की जली हुई मिली लाश…मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह निवासी शद्दनी दरबार के रूप में हुई पहचान…मृतक पुलिस विभाग से रिटायर हवलदार है…आग लगने का कारण अज्ञात…माना थाना पुलिस मौके पर…


scroll to top