बकरियों के लूट का आरोपी पांच साल बाद छिंदवाड़ा से गिरफ्तार….. घटना के तुरंत बाद तीन आरोपी को किया गया था गिरफ्तार

IMG-20251210-WA1176.jpg

बकरियों के लूट का आरोपी पांच साल बाद छिंदवाड़ा से गिरफ्तार…..

00 घटना के तुरंत बाद तीन आरोपी को किया गया था गिरफ्तार

दुर्ग 10 दिसंबर 2025:- बुजुर्ग से बकरियों की लूट के आरोपी को दुर्ग पुलिस ने पांच साल बाद मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के डर से आरोपी शहर छोड़कर छिंदवाड़ा में जाकर बस गया था। आरोपी का नाम अरमान खान है। इस मामले में पुलगांव थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।


जानकारी के मुताबिक पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 24 सितंबर 2020 को महमरा कॉलेज के पास प्रार्थी द्वारा सड़क किनारे अपनी बकरियों चरा रहा था। इसी दौरान ऑटो सवार 4 व्यक्ति प्रार्थी के साथ मारपीट करने के बाद उसकी दो बकरियों को लूट कर ऑटो में डालकर भागने लगे। घटना के तत्काल बाद आरोपी सलीम खान उर्फ सोनू, आसिफ अली व संतोष कुमार साहू को पकड़ा गया। पुलिस ने लूटी गई दोनों बकरियों को बरामद कर तीनों को जेल भेजा गया था। घटना में एक आरोपी अरमान खान ऑटो को लेकर भाग गया था जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। जिससे प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 173(8) जा.फौ. में चालान पेश कर फरार आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी l


वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लंबे अरसे से फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किए जाने पर थाना प्रभारी पुलगांव एवं चौकी प्रभारी अंजोरा के नेतृत्व में टीम फरार आरोपी की प्राप्त इनपुट के आधार पर टीम बनाकर छिंदवाड़ा रवाना किया गया। छिंदवाड़ा में पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी अरमान खान आटो चलाता है। लिहाजा बस स्टैंड आदि स्थानों पर पतासाजी कर फरार आरोपी अरमान खान को पकड़ा गया।

पूछताछ किए जाने पर अपराध अरमान खान ने अपराध कबूल कर घटना में प्रयुक्त ऑटो को थाना पुरानी भिलाई में एक्सीडेंट के मामले में जप्त होने की जानकारी दी। आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पुलगांव अमित कुमार अंबानी, चौकी प्रभारी अंजोरा खेलन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक बी लक्ष्मण राव, राज किरण ठाकुर की अहम भूमिका रही।


scroll to top