छावनी पुलिस की कार्यवाही... ऑपरेशन विश्वास के तहत 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार - Steel City Online News Portal

छावनी पुलिस की कार्यवाही… ऑपरेशन विश्वास के तहत 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260226-WA0029.jpg

ऑपरेशन विश्वास के तहत 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार

▪️ थाना छावनी क्षेत्र से 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) जप्त
▪️ 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत कार्यवाही
▪️ मोटर सायकल, 03 मोबाईल एवं नगद राशि कुल जुमला कीमती ₹1,48,500/- बरामद
▪️ चिट्टा सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी

भिलाई नगर 25 फरवरी 2026:- नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत दिनांक 25.02.2026 को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बैकुंठ धाम दशहरा मैदान, कैम्प-02 के पास कुछ व्यक्ति सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पृथक-पृथक तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा), 01 मोटर सायकल, 03 मोबाईल फोन एवं नगद ₹500/- जप्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,48,500/- है।

मामले में थाना छावनी के अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत आरोपियों के विरुद्ध धारा 8(C), 21(A), 29 NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में नशा बिक्री की पुष्टि हुई है। चिट्टा की प्राप्ति के स्रोत, पेडलर एवं कोरियर की तलाश की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी परीक्षण किया जा रहा है।

घटना स्थल :
बैकुंठ धाम दशहरा मैदान, कैम्प-02, थाना छावनी, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

  1. करन सिंह उर्फ टेटू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अटल आवास हाउसिंग बोर्ड, 32 एकड़ भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग
  2. रविन्द्र सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अटल आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग
  3. अयान अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, 18 नंबर रोड भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग
  4. लक्ष्मण चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी जवाहर नगर बॉम्बे आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

  1. 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा)
  2. 01 नग मोटर सायकल
  3. 03 नग मोबाईल फोन
  4. नगद ₹500/-
    (कुल जुमला कीमती लगभग ₹1,48,500/-)

सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी की टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। विशेष टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं विधिसम्मत कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग प्रदान करें। किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थ गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—


scroll to top