🔴 ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का करारा प्रहार
🔴 थाना खुर्सीपार के प्रकरण में आरोपी को किया गया गिरफ्तार
🔴 अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
🔴 30 पौवा शराब किया गया जप्त
🔴 आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को भेजा गया जेल

भिलाई नगर 29 जनवरी 2026:-;जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 28.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली मार्केट देवर बस्ती के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक पर थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आरोपी *अमीरो बाघ के कब्जे से 30 पौवा शराब 5400 बल्क लीटर * एवं बिक्री रकम ₹200 कीमती 2640 रुपए जब्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 37/26 कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया*
🔹 गिरफ्तार आरोपी —
अमीरो बाघ 35 साल मछली मार्केट देवार बस्ती खुर्सीपार



