अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने किया राज्योत्सव 2025 में भिलाई इस्पात संयंत्र के पैवेलियन का अवलोकन
भिलाई नगर 04 नवंबर 2025:- राज्योत्सव 2025 के अवसर पर रायपुर में आयोजित प्रदर्शनी में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के आकर्षक पैवेलियन का आज विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ एवं महानिदेशक (जेल) हिमांशु गुप्ता ने अवलोकन किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत महाप्रबंधक (संपर्क प्रशासन एवं जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी ने किया। अतिथियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के पैवोलियन की प्रशंसा की और संयंत्र द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की ।

आज ही भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं सेफी के अध्यक्ष श्री एन. के. बंछोर एवं ब्रांच सेल्स ऑफिस के महाप्रबंधक श्री संतोष पात्रा तथा भिलाई महिला समाज की वरिष्ठ सदस्यों ने भी बीएसपी के पैवेलियन का अवलोकन किया और इसकी सराहना की।



भिलाई इस्पात संयंत्र के इस पैवेलियन में राष्ट्र के विकास में इस्पात उद्योग के योगदान तथा संयंत्र की सीएसआर गतिविधियों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और ग्रीन स्टील उत्पादन की दिशा में बीएसपी द्वारा किए जा रहे नवाचार प्रयासों को भी विशेष रूप से उजागर किया गया है। राज्योत्सव में आने वाले आगंतुक इस पैवेलियन की प्रस्तुति और सज्जा की सराहना कर रहे हैं।




