भिलाई चरोदा महापौर सचिवालय में तैनात आदित्य नारायण सिंह का जन्म दिवस के दिन ही दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन…

IMG_20230205_200229.jpg

भिलाई नगर 5 फरवरी 2023 :! नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा महापौर सचिवालय में तैनात सड़क 20 प्रगति नगर रिसाली निवासी श्री आदित्य आदित्य नारायण सिंह का दिल का दौरा पड़ने से 4 फरवरी के दोपहर निधन हो गया ,!ज्ञातव्य हो कि 4 फरवरी को ही उनका जन्मदिन था 32 वर्षीय आदित्य नारायण सिंह का अंतिम संस्कार आज आज दोपहर 2:00 बजे के करीब रिसाली मुक्तिधाम में किया गया वह भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मी क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के आजीवन सदस्य कमलेश कुमार सिंह के छोटे पुत्र थे

अंतिम संस्कार के समय भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे निगम के कर्मी सहित इष्ट मित्र समाज के लोग उपस्थित थे , नगर निगम भिलाई चरोदा में महापौर सचिवालय में पदस्थ आदित्य नारायण सिंह की कार्यशैली से निगम के सभी कर्मी काफी प्रभावित थे उनके आकस्मिक निधन से निगम कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई बताया जाता है कि उन्हें 4 फरवरी को दोपहर मे दिल का दौरा पड़ा ,उन्हें तत्काल सेक्टर 09 अस्पताल ले जाया गया अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही आदित्य नारायण सिंह ने दम तोड़ दिया, उनके निधन के समय उनके माता-पिता 1 दिन पूर्व ही अपने गृह नगर बलिया उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए थे, इलाहाबाद के करीब उन्हें इसकी जानकारी दी गई

उनके माता-पिता तत्काल सड़क मार्ग से भिलाई के लिए रवाना हुए आज सुबह भिलाई पहुंचने के उपरांत आदित्य नारायण सिंह का पोस्टमार्टम के पश्चात रिसाली मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व ही आदित्य नारायण सिंह के बड़े भाई जो दुर्ग पुलिस में कार्यरत थे उनका भी आकस्मिक निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था, आदित्य नारायण सिंह के निधन पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


scroll to top