इस्पात नगरी भिलाई में शनिवार को तीजा से पहले पत्नी की हत्या, पति ने थाने में किया सरेंडर…

भिलाई में पंडित पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी

भिलाई नगर 23 अगस्त 2025:- नेवई बस्ती में शनिवार को दोपहर में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद पर से पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी घटना के बाद पति थाने में जाकर सरेंडर कर दिया दोनों की शादी जुलाई 2024 में हुई थी मृतिका राजनांदगांव की रहने वाली बताई जाती है वही पति पूजा पाठ और पंडिताई का कार्य करता था नेवई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलभान सिंह सेंगर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पत्नी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
शादी के बाद से अक्सर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद हुआ करता था पति के अनुसार पत्नी देर समय तक सोया करती थी और समय पर खाना – चाय पानी बनकर नहीं दिया करती थी
आरोपी पति की पहचान एकल दुबे उम्र 28 के रूप में हुई है
मृतिका का नाम दीक्षा दूबे उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है


पूरा मामला भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र का है
शनिवार दोपहर को पति ने पत्नी की गला दबाकर जान ले ली जिसके बाद वो थाने में सरेंडर कर दिया
पुलिस की टीम ने जांच शुरू की… आरोपी को गिरफ्तार कर… मृतिका की डेड बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया
मृतिका का मायके राजनांदगांव में है उसकी मां और बड़े पिता ने सख्त कार्यवाही की मांग की है
नेवई थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमलभान सिंह सेंगर के मुताबिक एचएससीएल कॉलोनी निवासी एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश का विवाह खैरागढ़ की दीक्षा दुबे के साथ जुलाई 2024 में राजनांदगांव में विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के मध्य घरेलू विवाद अक्सर हुआ करता था। एकल कुमार दुबे पंडिताई का कार्य करता है तीन माह पहले ने एचएससीएल कॉलोनी में तीन माह पहले ही किराए का मकान लेकर रह रहा था। आज दोपहर को एकल कुमार के द्वारा पत्नी दीक्षा दुबे पर खाना नहीं बनाने नहीं आता है कहा। इस पर क्रोधित होकर दीक्षा दुबे ने एकल कुमार का बाल पकड़ लिया। इससे आवेश में आकर एकल कुमार ने दीक्षा दुबे का गला दबा दिया घटना 12:30 बजे की बताई जा रही है 1 घंटे तक दीक्षा के अचेत रहने पर भयभीत हो गया और नेवई थाने में जाकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौका स्थल पर पहुंची। जांच के दौरान पाया की दीक्षा की मौत हो चुकी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को तत्काल पीएम के लिए भिजवा दिया गया। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।




