चार दिनों के इंतजार के बाद महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी ने किया मंदिर प्रवेश।
नीलाद्री विजय का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न।

भिलाई नगर 08 जुलाई 2025:- आज श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में नीलाद्री विजय का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी आज मंदिर में प्रवेश कर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। नीलाद्री विजय का संपूर्ण कार्यक्रम पुरोहित पीतबास पाढ़ी ने संपन्न किया। इससे पूर्व महाप्रभु का “अधरपणा” कार्यक्रम कल 7 जुलाई को संपन्न किया गया।

विदित हो की रथ यात्रा महोत्सव 2025 के तहत महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी 5 जुलाई को बाहुड़ा रथयात्रा संपन्न कर श्री मंदिर वापस लौट आए थे। परंतु महाप्रभु से रुष्ट लक्ष्मी जी ने मंदिर का पट नहीं खोला, अतः महाप्रभु विगत चार दिनों से रथ में ही विराजमान रहे। आज महाप्रभु ने मां लक्ष्मी को मनाया और मां लक्ष्मी ने श्री मंदिर के पट महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के लिए खोले। इसके साथ ही महाप्रभु का मंदिर प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ और उनकी महा आरती की गई। भक्तों में महाभोग वितरण भी किया गया।
सफल बनाने में इनका है योगदान:-
इस उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी त्रिनाथ साहू,भीम स्वांई, बीसी बिस्वाल,अनाम नाहक, डी त्रिनाथ, वृंदावन स्वांई, प्रकाश दास, कालू बेहरा, निरंजन महाराणा, बसंत प्रधान,रंजन महापात्र, प्रकाश स्वांई, सुशान्त सतपथी, एस सी पात्रो,जगन्नाथ पटनायक,रवि स्वांई, बीस केशन साहू, कवि बिस्वाल, सीमांचल बेहरा,वी के होता, एस दलाई, कैलाश पात्रो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।