दुर्ग 21 दिसंबर 2024:- बस्तर रेंज में तैनात एक एसडीओपी के खिलाफ मोहन नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर से आरोपी एसडीओपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 633/24, 115(2)-BNS, 351(2)-BNS, 64-BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला आरोपी की रिश्ते में भाभी लगती है पुलिस के अनुसार आरोपी शिकायतकर्ता महिला का रिश्ते में देवर है। आरोपी एसडीओपी तोमेश वर्मा बस्तर रेंज में सुकमा जिले के जागर गुंडा में तैनात है।
मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीओपी पीड़िता के बीच 2020 से अनैतिक संबंध रहे हैं। जिसका खुलासा होने के बाद परिवार में जमकर विवाद था। उस समय एसडीओपी ने माफी मांग कर मामले को रफा-दफा कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद वह फिर महिला पर संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने लगा।





31 अगस्त 2024 को नशे की हालत में पीड़िता के घर में पहुंचा और अनाचार किया। घटना की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने सुकमा जागर गुंडाएसडीओपी तोमेश वर्मा के खिलाफ 115(2)-BNS, 351(2)-BNS, 64-BNS अपराध दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने 2020 में भी एसडीपी के खिलाफ छेड़खानी का शिकायत की थी उसे समय महिला के साथ माफी मांग कर मामले को रफा दफा करवा दिया था महिला का पति प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है और महिला मोहन नगर थाना क्षेत्र कीर वासी




