पांच डिस्ट्रिक्ट की प्रमुख महिला आधिकारिक यात्रा में पहुंची थी भिलाई…वुमन इपिटोन के सेलिब्रेशन में नृत्य संगीत की प्रस्तुति जरूरतमंदों को सिलाई मशीन का वितरण…नृत्य संगीत के बीच मौज मस्ती और मजेदार गेम हुए…..

IMG-20250108-WA1575.jpg

भिलाई नगर 10 जनवरी 2025:- डब्लूई (वुमन इपिटोन) डिस्ट्रिक्ट 323 जी-3 के एरिया 3 अन्तर्गत आने वाले पांच क्लबों ग्रेट, वीनस, आकृति, अक्षरा एवं रायपुर की अधिकारिक यात्रा के अंतर्गत भिलाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट अनिता फरमानिया और एरिया ऑफिसर वर्षा अग्रवाल इस आधिकारिक यात्रा में प्रमुख रूप से मौजूद थीं। इस अवसर पर चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट अनिता अग्रवाल, सरोज दिनोदिया, लता अग्रवाल, स्वाती गुप्ता, सुनीता बल्लेवार, रेणु गुप्ता ने कार्यक्रम की मेजबानी की।

सर्व प्रथम भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। प्रभा पटेल ने ध्वज वंदना की। स्वागत भाषण सरोज दिनोदिया ने दिया। स्वागत गीत लता अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। पांचों क्लबों की अध्यक्षों ने क्लब का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

नृत्य-संगीत के बीच मौज-मस्ती और मजेदार गेम्स हुए

समारोह में पांचों क्लबों की सदस्यों ने तीनो अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। आभार प्रदर्शन प्रमिला मिलल ने किया, कार्यक्रम का सफल संचालन रितु अग्रवाल ने किया। समारोह में नव वर्ष के स्वागत स्वरूप भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुन्दर ठगाने एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए तथा गेम्स भी खिलाए गए। कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई की सदस्योंने भाग लिया। आयोजन में पांचों की क्लब की मेंबर्स मौजूद थीं।-

जरुरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

इस अवसर पर क्लब की मेंबर्स ने जरुरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पहल की। मिलाई ग्रेट ने एक जरूरतमंद महिला को अतिथियों के हाथों से एक सिलाई मशीन भेंट की। अनिता अग्रवाल ने दोनों अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। सभा को संबोधित करते हुए एरिया ऑफिसर ने सभी सदस्यों को सक्रियता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। चार्टर डिस्ट्रक्ट प्रेसीडेंट अनिता अग्रवाल ने कहा कि आपके कार्य करने की लगन और जज्बा ही आपको औरों से अलग पहचान बनाने में सहायक होगा। अनिता फरमानिया ने पांचों क्लबों की सराहना करते हुए डिस्ट्रक्ट प्रोजेक्ट नव विहान, ना सोपान के बारे में बताया।


scroll to top