रायपुर 29 सितंबर 2023 :- राज्य सरकार ने आचार संहिता के पहले 31 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया इनमें 20 निरीक्षकों, 06 कंपनी कमांडर 04 रक्षित निरीक्षक व 01 निरीक्षक वायरलेस से को प्रमोशन का तोहफा दिया है। 31 निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर पदोन्नति दी गयी है। आपको बता दें कि इन अधिकारियों की डीपीसी के लिए 4 सितंबर 2023 को बैठक हुई थी। जिसमें इन अधिकारियों के प्रमोशन को हरी झंडी दी गयी थी ।

छत्तीसगढ़ शासन ने आज 31 पुलिस अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत कर दिया है इनमें 20 इंस्पेक्टर ,चार रक्षित निरीक्षक, 06 कंपनी कमांडर एवं 01 रेडियो से निरीक्षक पदोन्नत हुए हैं दुर्ग जिले से पदोन्नत अधिकारियों में रक्षित निरीक्षक रमेश कुमार चंद्रा, जामुल थाना प्रभारी याकूब मेनन, वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रदीप शोरी, प्रमुख रूप से शामिल है दुर्ग जिले में पूर्व पदस्थ निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो, भूषण इक्का, विजय ठाकुर बाजी लाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल है











