भिलाई नगर 06 नवंबर 2025:- कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी का आज 6 नवंबर को चेन्नई के रेला अस्पताल में सुबह 4:30 बजे निधन हो गया वे 54 साल के थे पिछले 9 महीना से चेन्नई के अस्पताल में उनका उपचार जारी था विमान द्वारा उनका शव चेन्नई से भिलाई लाया गया इस समय पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रखा गया है आलोक त्रिपाठी के निधन की खबर लगते ही उनके शुभचिंतकों परिजनों और ईस्ट मित्रों का उनके बंगले पर तांता लग गया।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 7 नवंबर को शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगा प्रातः 11:30 बजे नेहरू नगर ईस्ट उनके निवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और शिवनाथ नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा वे कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर की प्राचार्य श्रीमती सविता त्रिपाठी, के पति,मदन मोहन त्रिपाठी के पुत्र आशुतोष त्रिपाठी के बड़े भाई प्रमोद कुमार त्रिपाठी एवं नागेन्द कुमार त्रिपाठी के भतीजे थे ।

Steel city on line परिवार ने आलोक त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है





