कलश यात्रा के साथ ही आज श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की होगी शुरुआत….प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे तक राम भद्र सेवा मंडल में होगी भागवत कथा….

भिलाई नगर 08 जनवरी 2025:- सम्प्रति सेवा समिति भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में 9 से 15 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन श्रीराम भद्र सेवा मंडल सेक्टर 2 में कथावाचक आचार्य संदीप तिवारी फतेहपुर वाले द्वारा किया जाएगा।

आचार्य श्री तिवारी ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी। जो क्षेत्र के विभिन्न चौक- चौराहों से होते हुए सेक्टर 2 अय्यपा मंदिर के सामने से होकर वापस कथा स्थल पहुंचेगी। भागवत कथा 15 जनवरी तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन कथा, आरती व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में अपने दिवंगतों व पितृ जनों के निमित्त भी भागवत कथा संपन्न कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए रामभद्र सेवामंडल सेक्टर 2 मंदिर में संपर्क किया जा सकता है।



श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की शुरुआत आज विशाल कलश यात्रा के साथ सुबह 10 बजे से की जाएगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथावाचक आचार्य संदीप तिवारी फत्तेपुर श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करेंगे।
आज होगी वेदी स्थापना आज सुबह 10 बजे से कलश यात्रा के बाद ही दोपहर 1 बजे से श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन वेदी स्थापना के बाद पोथी पूजन, कथा माहात्मय गौकरण कथा व प्रसाद वितरण किया जाएगा।



शुक्रवार को मंगलाचरण, श्री सुकदेव अवतार, परीक्षित जन्म सृष्टि विस्तार, हिरण्याक्ष वध, कपिल अवतार, 11 जनवरी को कपिल देवहूति संवाद, सती चरित्र, शिव-पार्वती विवाह जड़ भरत कथा, ध्रुव चरित्र, अजामिल उपाख्यान, गजेन्द्र मोक्ष एवं वामन अवतार, 12 जनवरी सूर्य वंश वर्णन, राम जन्म उत्सव चन्द्र वंश वर्णन एवं कृष्ण जन्म उत्सव, 13 जनवरी पूतना वध, सकटा सुर, तृवावर्त वध माखन चोरी लीला, गोवर्धन लीला, 14 जनवरी वृन्दावन गमन, मथुरा गमन, कंस वध, उद्धव चरित्र, रुकमणी मंगल, 15 जनवरी सुदामा चरित्र, कृष्ण पत्नियों का श्री राधा जी से मिलन उद्धव शोक यदुवंश विनाश, दत्तात्रेय कथा, परीक्षित मोक्ष कथा के बाद हवन कर पूणाहूति दी जाएगी।



सम्प्रति सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल होने की अपील की है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक सेक्टर 2 रामभद्र सेवा मंडल मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी।






