खुर्सीपार मंडल में महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का ऐलान, मंजू मिश्रा को बनाया महामंत्री, हेमलता बिसाई, प्रभा कुशवाहा उपाध्यक्ष संगठन में महिलाओं को मिलेगी मजबूती, दया सिंह की समर्थकों में से एक हैं मंजू, हेमलता, प्रभा

IMG_20230324_233315.jpg

भिलाई नगर 24 मार्च 2023। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा खुर्सीपार मंडल की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बघेल ने यह कार्यकारिणी भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक भाजपा मंडल अध्यक्ष एस एन सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जारी की है। महामंत्री का जिम्मा मंजू मिश्रा और उर्मिला शर्मा को दी गई है। मंजू मिश्रा, हेमलता बिसाई, प्रभा कुशवाहा लगातार महिलाओं को संगठित करने के लिए काम करती हैं।

उप नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता दया सिंह के समर्थकों में से हैं। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति और भाजपा संगठन से जुड़े कार्यों में मंजू सक्रिय भूमिका निभाती हैं। अब संगठन ने उन्हें मंडल महामंत्री का जिम्मा दिया है। उनकी इस नियुक्ति पर मंडल में महिलाओं में जबरदस्त हर्ष का माहौल है।

मंजू मिश्रा ने जिला भाजपा अध्यक्ष बिर्जेश बिचपुरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, एस एन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, लक्ष्मी बघेल मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा का आभार व्यक्त किया है l जय भाजपा, तय भाजपा ।


scroll to top