अस्ताचलगामी सूर्य देव को आज शाम दिया गया अर्ध्य.... छठ व्रती परिवारों की भीड़ से तालाबों में बिखरी उत्सवी रौनक... कल सुबह उगते सूर्य देव को अर्ध्य के साथ होगा पर्व का समापन्... - Steel City Online News Portal

अस्ताचलगामी सूर्य देव को आज शाम दिया गया अर्ध्य…. छठ व्रती परिवारों की भीड़ से तालाबों में बिखरी उत्सवी रौनक… कल सुबह उगते सूर्य देव को अर्ध्य के साथ होगा पर्व का समापन्…

IMG-20251027-WA1008.jpg

अस्ताचलगामी सूर्य देव को आज दिया गया प्रथम अर्ध्
00 छठ व्रती परिवारों की भीड़ से तालाबों में बिखरी उत्सवी रौन
00 कल सुबह उगते सूर्य देव को अर्ध्य के साथ होगा पर्व का समापन

भिलाई नगर, 27 अक्टूबर 2025:- छठ पूजा के तहत 36 घंटे के व्रतियों ने आज शाम इस्पात नगरी भिलाई दुर्ग के तालाब घाट पर  ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उपवास तोड़ा जाएगा। इस मौके पर सभी घाट किनारे भोजपुरी गीत संगीत के साथ मेले जैसा माहौल समेटे हुए हैं। इस्पात नगरी भिलाई दुर्ग के देव दर्शन से अधिक तालाब के घाटों पर छठ पर्व का रंगारंग धार भाग से सरोवर  माहौल देखने को मिला

आज 27 अक्टूबर सोमवार की शाम को भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने व्रत नियमों का पालन करते हुए श्रद्धा का पहला अर्घ्य शुभ मुहूर्त में अर्पित कर नमन किया।

छठी मैया और सूर्य देव की आराधना का छठ महापर्व जारी है। भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के तालाबों में आज शाम को छठ पूजा में व्रतधारी परिवारों की लगने वाली जमघट से उत्सवी छंटा बिखरी तालाबों के घाट पर बने वेदी में पूजा अर्चना के बाद व्रती अस्ताचलगामी सूर्यदेव को प्रथम अर्ध्य अर्पित किया। मंगलवार को द्वितीय अर्ध्य देने के साथ इस चार दिनों तक चलने वाले महापर्व का समापन होगा।


आज 27 अक्टूबर को छठ पूजा का तीसरा दिन है। 25 अक्टूबर को नहाय खाय विधान से इस महापर्व का शुभारंभ हुआ। 26 अक्टूबर को खरना का विधान पूरा करने व्रतधारियों ने गुड़ से बनी खीर और रोटी का सेवन किया। आज भक्तों द्वारा पूरे दिन निर्जला व्रत रखा  है। संध्या अर्ध्य का अनुष्ठान भी किया । जिसे कार्तिक षष्ठी भी कहा जाता है। व्रती परिवार शाम को तालाबों में जाकर अस्त होते सूर्य देव की पूजा कर प्रथम अर्ध्य दिया। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 2, सेक्टर 7, सिविक सेंटर, सेक्टर 1 सरोवर, तालाब में छठ मनाया गया इसी तरह नेहरू नगर, कोहका, कुरुद, सुपेला, केम्प क्षेत्र, खुर्सीपार में छावनी, जामुल, मरोदा, रिसाली, भिलाई-3 चरोदा, कुम्हारी आदि जगहों पर छठ महापर्व धूमधाम से मनाते हुए डूबते सूर्य को अर्ध्य देना इस दिन का मुख्य अनुष्ठान है।

यह साल का एकमात्र समय है जब डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया गया   कल सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत पूरा करने के बाद 36 घंटे का व्रत समाप्त हो जाएगा। अर्ध्य के दौरान व्रती महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद  हैं। अर्ध्य देने के लिए बांस के सूप में पारम्परिक पकवान ठेकुआ, फल, चावल के लड्डू, नारियल, गन्ना, मूली, कंद आदि सजाया जाता है।

सजा शहर का सभी घाट शहर में छठ पूजा महापर्व को श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं और इस पर्व की खुशी में शहर  के सभी घाट सहित सभी तालाबों  के घाट को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है और पूरे शहर में दीपावली महापर्व जैसा माहौल है।

लोकगीत के साथ श्रद्धालु पहुंचे घाट आज 27 अक्टूबर सोमवार की शाम को छठी मैया की पूजा करने वाले श्रद्धालुगण शाम तीन बजे अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामाग्री और विभिन्न तरह के फल फूल को टोकरी में सजाकर अपने सिर में रखकर छठी मैया का लोक मंगल गान करते हुए ढोल नगाड़े के साथ अपने निर्धारित पूजा स्थान में पहुंचे। जिसे देखकर हर किसी का हृदय छठी मैया के प्रति श्रद्धा से भर गया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय भी हुए शामिल – छत्तीसगढ़ के  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय छठ घाट पर पहुँचकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना कर सभी छठी मैया के व्रतियों को छठ पूजा पर्व की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दिए, छठ घाट पर पहुंच कर लोगों को छठ पर्व की बधाई देने वालों में सांसद विजय बघेल, भिलाई शहर भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन महापौर नीरज पाल, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू, लक्ष्मीपति राजू, मनीष पांडेय, पूर्व पार्षद रश्मि सिंह, पार्षद पीयूष मिश्रा, विनोद सिंह, तुलसी साहू, श्वेता मिश्रा, सौरभ मिश्रा, हरिश्चंद्र सिंह , शरद मिश्रा ,प्रमुख रूप से शामिल है।

समर्पित हुआ श्रद्धा का पहला अर्घ्य – – छठी मैया पूजा के अंतर्गत मान्यतानुसार नहाए खाए, खरना पूजा के बाद अस्ताचल हो रहे भगवान सूर्य देव को श्रद्धा का पहला अर्घ्य दिया जाता है। धार्मिक इस परंपरा का पालन करते हुए आज शहर के सभी घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण और व्रतीगण मंगल गान करते हुए घाट पहुँचे और विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ पवित्र मन से नदी व तालाब में स्नान कर पूजा अर्चना किए। इसके पश्चात उन्होंने भगवान भास्कर को बड़ी श्रद्धा से श्रद्धा का अर्घ्य अर्पित कर आज के धार्मिक नियमों का पालन किया। जल अर्घ्य के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा गया। वहीं सभी घाट छठी मैया व भगवान भास्कर के जयकारे से गुंजित हो गया।

आज उगते भास्कर देव को होगा अर्घ्य – – महापर्व छठ पूजा के अंतर्गत आज 28 अक्टूबर मंगलवार की सुबह को धार्मिक नियमों का पालन करते हुए सभी व्रतीगण उगते हुए भगवान भास्कर को श्रद्धा का जल अर्घ्य अर्पित कर अपने व्रत संकल्प को पूरा करेंगे इसके बाद फलाहार का ग्रहण करेंगे। शहर में अनवरत तीन दिनों से छठ – पूजा महापर्व की विशेष धूम है और व्रतीगण इस महापर्व को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मना रहे हैं

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे पहुंचे छठ घाट

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज सेक्टर-2 स्थित छठ तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने छठ मइया से भिलाईवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सामाजिक सौहार्द की कामना की।

पूजन के पश्चात श्री पाण्डेय ने श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति का एक अनुपम उदाहरण है, जिसमें सूर्य देव की उपासना के माध्यम से प्रकृति, ऊर्जा और जीवन के प्रति आभार प्रकट किया जाता है।

उन्होंने कहा कि छठ एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें हम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं । यह परंपरा हमें सिखाती है कि हर अंत एक नई शुरुआत का संकेत है। यह पर्व आस्था, अनुशासन और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदों का संचार करता है।


scroll to top