दुर्ग पुलिस व्दारा किया गया सुरक्षा व्यवस्था का आकलन…भिलाई में अन्तर्राष्ट्रीय शिव कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा वाचन के दौरान सुरक्षा प्रबंध को दृष्टिगत रखते हुए रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैंड  का एन्टी सेबोटॉज चेकिंग कराया गया….

IMG-20250731-WA1641.jpg

दुर्ग पुलिस व्दारा किया गया सुरक्षा व्यवस्था का आकलन…

भिलाई में अन्तर्राष्ट्रीय शिव कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा वाचन के दौरान सुरक्षा प्रबंध को दृष्टिगत रखते हुए रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैंड दुर्ग का एन्टी सेबोटॉज चेकिंग कराया गया

भिलाई नगर 31 जुलाई 2025:- :- जिला दुर्ग के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में अन्तर्राष्ट्रीय शिव कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा, सिहोर वाले का शिव महापुराण कथा वाचन  31.07.2025 से 05.08.2025 तक संपन्न हो रहा है। उक्त शिव महापुराण कथा वाचन के दौरान आम जनता की भीड़ अत्यधिक होने से कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग पुलिस की एन्टी सेबोटॉज टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा रेल्वे स्टेशन दुर्ग, पावर हाउस भिलाई रेल्वे स्टेशन, भिलाई-03 रेल्वे स्टेशन की कोने-कोने की जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ.की टीम के साथ मिलकर तथा बस स्टैंड, दुर्ग की एन्टी सेबोटॉज चेकिंग की गई

इस प्रकार दुर्ग पुलिस द्वारा आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है जिससे किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित न हो सके


इस दौरान सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  दुर्ग,  चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग एवं नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग उपस्थित थे।


scroll to top