IG बद्री नारायण मीणा के आदेशानुसार मासूम विवान भास्कर बना बाल आरक्षक…SSP राम गोपाल गर्ग ने सौपा नियुक्ति आदेश…. दुर्ग पुलिस विभाग में महज साढ़े 5 वर्ष के बच्चे को मिली पुलिस विभाग में नियुक्ति…

IMG-20231221-WA1199.jpg

दुर्ग 21 दिसंबर 2023 :- पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेशानुसार पर मासूम विवान बना बाल आरक्षक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने सौपा नियुक्ति आदेश। दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में महज साढे पांच वर्ष के बच्चे को मिली पुलिस विभाग में नियुक्ति।बाल आरक्षक के रुप में भर्ती किए गए बच्चे के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेशानुसार पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 05 साल के मासूम विवान भास्कर को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इनके पिता स्व. राज कुमार भास्कर जिला बेमेतरा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।

नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा के द्वारा अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश दिए थे,

गुरुवार को सभी प्रक्रिया पूर्ण होने पर विवान को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किया गया, जिसे 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा


scroll to top