ASP – DSP तबादला ब्रेकिंग :- संजय सिंह राजधानी रायपुर के नए  क्राइम डीएसपी….

IMG_20240107_075813.jpg

रायपुर 15 फरवरी 2024 :- लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने आज 04 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व 06 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किए हैं। न्याय धनी बिलासपुर में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जायसवाल का तबादला कर दिया गया है । जयसवाल की नई पदस्थापना राजनांदगांव रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया है।

वहीं पिछले 5 साल से अधिक समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह राजधानी रायपुर के नए क्राइम डीएसपी होंगे,IUCAW नीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का तबादला उपसेनानी सातवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में किया गया है, चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार का तबादला उप पुलिस अधीक्षक सुकमा किया गया है, राजधानी रायपुर में पुरानी बस्ती के सीएसपी राजेश चौधरी का तबादला पुलिस मुख्यालय रायपुर, अन्य अधिकारियों में सूची देखें।


scroll to top