ASP सस्पेंड :-गृह मंत्री विजय शर्मा के कड़े तेवर, स्पा सेंटर से वसूली करने वाले एडिशनल एसपी को निलंबित करने के निर्देश….

बिलासपुर 21 जनवरी 2026:- बिलासपुर सिटी के तत्कालीन ASP राजेंद्र जायसवाल और एक्वा स्पा सेंटर संचालक अमन सेन विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में डील और कमीशन के आरोपों के बीच बिलासपुर IG डॉ. संजीव शुक्ला ने SSP रजनेश सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। 7 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैंने वीडियो वायरल और धमकाने के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के साथ सस्पेंड करने के लिए कहा है। हालांकि कार्रवाई को लेकर अभी तक आदेश जारी नहीं हुआ है।

बिलासपुर में एडिशनल एसपी रहते हुए स्पा सेंटर से मंथली रकम की वसूली के लिए दबाव बनाने वाले एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को गृह मंत्री विजय शर्मा ने निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वसूली का मामला सामने आने के बाद गृह मंत्री ने सख्ती दिखाई है। इस मामले की जांच और मामले की प्रथम दृष्टया गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के तत्कालीन एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए गए है। बता दे वर्तमान में राजेंद्र जायसवाल गौरेला पेंड्रा मरवाही के एडिशनल एसपी हैं। सोशल मीडिया में मामला सामने आते ही बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला ने तत्काल मामले की संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए एवं बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

लोकेश सेन 36 वर्ष पिता रामकुमार सेन निवासी रिंग रोड नम्बर 02 ने आईजी बिलासपुर को लिखित शिकायत में बताया है कि वे महाराणा प्रताप चौक में एक्वा वेलनेस प्राइवेट स्पा का संचालन करते हैं। उनकी दूसरी ब्रांच मंगला चौक में स्थित 36 मॉल के दूसरे मंजिल पर है। स्पा केंद्र में 14 कर्मचारी काम करते हैं और वह सभी नियमों के तहत स्पा का संचालन कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें स्थानीय पुलिसकर्मियों को रकम देनी पड़ती थी। वे नियमों के तहत काम करते हैं और सारे ग्राहकों की डिटेल भी रखते है। बावजूद इसके स्थानी पुलिसकर्मी उनसे मंथली मांगते हैं। इस अवैध मांग को पूरी नहीं करने पर बार बार स्पा में चेकिंग के नाम से दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों व ग्राहकों के समक्ष अनावश्यक पूछताछ कर दबाव बनाया जाता है। मेरे व्यवसाय को बदनाम और नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उक्त प्रकरण की जांच करवा उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है। अपने लिखित शिकायत में एडिशनल एसपी का नाम स्पा संचालक ने नहीं लिखा है पर शिकायत के साथ उन्होंने एक वीडियो भी सौंपा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्पा सेंटर संचालक अमन सेन और 36 मॉल के मैनेजर आशीष सिंह चंदेल एडिशनल एसपी रहे राजेंद्र जायसवाल के दफ्तर में पहुंचते हैं। दफ्तर में पहुंचते ही एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल स्पा सेंटर संचालक से पूछते हैं कि तुम्हें काम नहीं करना है क्या?
इसके बाद स्पा संचालक कहता है कि काम तो कर ही रहे हैं सर। एडिशनल एसपी कहते हैं कि जिसके माध्यम से तुम आए हो, इसलिए मैं कुछ नहीं कहता, लेकिन जो कमिटमेंट है, वह हो जानी चाहिए। नहीं तो टीम भेजूंगा, फिर रेड मारने। मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन तुम्हें बहुत फर्क पड़ जाएगा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस पर संचालक के एडिशनल एसपी के केबिन में अंदर घुसने के साथ ही एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल उनसे पूछते हैं कि तुम्हे काम नहीं करना है क्या? स्पा संचालक कहता है कि काम तो कर ही रहे हैं सर। एडिशनल एसपी कहते हैं कि जिसके माध्यम से तुम आए हो इसलिए मैं कुछ नहीं कहता पर जो कमिटमेंट है वह हो जानी चाहिए, नहीं तो टीम भेजूंगा फिर रेड मारने, मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा पर तुम्हें बहुत फर्क पड़ जाएगा, देखता हूं फिर कितने ग्राहक आते हैं, सुधर ही जाओगे तुम लोग। तब कैबिन में मौजूद एक अन्य व्यक्ति कहता है कि जो सिस्टम है उसे फॉलो करो। स्पा संचालक कहता है कि सर हम 8 साल से कम कर रहे हैं कोई गलत काम नहीं करते सभी साफ सुथरा काम करते हैं और सिस्टम में रहकर थाने में भी पहुंचाते हैं और यहां भी पहुंचाते है। यह सुनते ही एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल भड़क जाते हैं और कहते हैं कि तुम तमीज से बात करो तुम्हारी औकात नहीं है मेरे सामने बैठने की मेरे केबिन में घुसने की। यह जो जिसके साथ तुम आए हो उसकी वजह से तुम मेरे केबिन में घुस पाए हो वरना तुम्हें भगा देता। जिस पर केबिन में मौजूद दूसरा व्यक्ति कहता है कि जहां तुम बैठे हो वहां से शहर चलता है और उनके शोल्डर पर अशोक स्तंभ है तुम कोई टीआई या सिपाही से बात नहीं कर रहे हो। निवेदन पूर्वक बात करो और सिस्टम फॉलो करो। केबिन में मौजूद अन्य व्यक्ति केबिन भी कहता है कि सिस्टम का क्या हुआ।
शिकायत को संज्ञान में ले आईजी डॉ संजीव शुक्ला ने एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी के निर्देश में कहा गया है कि तत्कालीन एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल वर्तमान में जीपीएम के संबंध में स्पा वालो से पैसे मांगने के वीडियो प्रसारित हुए हैं, जो पेन ड्राइव में संलग्न है। इसके अलावा लोकेश सेन और अमन सेन जी का शिकायत आवेदन पत्र जिसमें मासिक रकम न देने के चलते बिना कारण चेकिंग और व्यवसाय को बदनाम करने की शिकायत संलग्न है। इस संबंध में गंभीरता पूर्वक जांच कर सात दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।
वहीं एसएसपी की जांच पूरी होने से पहले ही मामले के गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित करने के निर्देश दे दिए।



