विधानसभा निर्वाचन 2023…. पाटन से विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, अहिवारा से डोमन लाल कोसेवाडा ने नामांकन भरा…. नामांकन जमा करने का सिलसिला शुरू… भूपेश बघेल, अरुण वोरा, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, मुकेश चंद्राकर, लंगूर सोनी, मोहम्मद जहीर खान, ने भी नामांकन पत्र लिया….

IMG-20231023-WA1187.jpg

दुर्ग 23 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत दुर्ग जिला में 23 अक्टूबर 2023 को सांसद श्री विजय बघेल सहित 3 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किये। पाटन सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी ललित चंद्राकर वह अहिवारा से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक डोमन लाल कोसेवाडा मैं आज जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया , राजेंद्र पाध्ये उपस्थिति थे नामांकन भरा भाजपा के सभी प्रत्याशी 27 अक्टूबर को भाजपा हाई कमान के निर्देश पर एक साथ नामांकन भरने जाएंगे।

दुर्ग में पहले दिन पाटन से भाजपा के प्रत्याशी और दुर्ग सांसद विजय बघेल सहित तीन लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने पहुंचे सांसद विजय बघेल ने कहा कि झूठ की सरकार जाने का समय आ गया है। भूपेश बघेल ने झूठ के बल पर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है।

विजय बघेल ने कहा कि सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया है। मितानिन और अन्य संविदा कर्मियों से झूठा वादा किया है। उन्होंने कहा कि पाटन की जनता उन्हें जान चुकी है। इसीलिए वहां चाचा पर भतीजा भारी है।

कांग्रेस पार्टी नहीं उबर रही वंशवाद से

नामांकन दाखिल करने पहुंचे दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में आज भी वंशवाद हावी है। भाजपा इस सोच से कोसों दूर है। वो इसका उदाहरण है। भाजपा ने अपने एक जमीनी और छोटे कार्यकर्ता को टिकट देकर ये साबित किया है, कि यहां केवल कर्मठ और काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को महत्व दिया जाता है।


इसके अलावा नामांकन पत्र लेने वाले में ललित चन्द्राकर भाजपा, निशा कुमार साहू जनता कांग्रेस, ईश्वर कुमार निषाद बहुजन समाज पार्टी, कामेश्वर प्रसाद जोहार छत्तीसगढ़, अरूण वोरा कांग्रेस, गजेन्द्र यादव भाजपा, जार्ज खेस निर्दलीय, ईजराईल खान( शाहजादा), ध्रुव कुमार सोनी (लंगूर सोनी) छत्तीसगढ़ महतारी, मोहम्मद जहीर जनता कांग्रेस, मुकेश चन्द्राकर कांग्रेस, रीकेश सेन भाजपा, निटेश गेन्द्रे निर्दलीय, योगेश्वर साहू जोहार छत्तीसगढ़,

दिवाकर भारतीय जनता कांग्रेस, करीम खान कांग्रेस, दिनेश शिन्दे बहुजन समाज पार्टी, सुबेदार सिंह समाजवादी, मधुकान्त जोहार छत्तीसगढ़ उमेश कुमार निर्दलीय, राजेन्द्र बघेल छत्तीसगढ़ महतारी, विजय बघेल निर्दलीय, भूपेश बघेल कांग्रेस, हैदर भाटी निर्दलीय, संतोष कुमार बंजारे बहुजन समाज पार्टी, राम कुमार सुर्यवंशी कांग्रेस, अरूण कुमार वैध्यकर जोहार छत्तीसगढ़, कौशल्या नारंग पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड शामिल है।

नामांकन दाखिल करने के दौरान दुर्ग कलेक्टोरेट में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। कलेक्टोरेट परिसर को बैरिकेड्स से कवर किया गया था। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। कलेक्टोरेट परिसर के अंदर केवल प्रत्याशी और उनके साथ दो से तीन समर्थकों को ही जाने दिया जा रहा था।


scroll to top