विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग :-भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी….. 07 सांसद चुनाव मैदान में उतरे….

IMG_20230925_220901.jpg

भोपाल 25 सितंबर 2023 :- भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसके ठीक पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया था। माना जा रहा है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साह को देखते हुए यह लिस्ट जारी कर दी गई है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कल 39 नाम है। इससे पहले समाचार मिला था की दूसरी लिस्ट में 60 से अधिक नाम भेजे गए हैं, परंतु केंद्रीय नेताओं से विचार विमर्श के बाद यह लिस्ट फाइनल की गई है। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी इसके बारे में संकेत दे दिया था।

इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते , पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद गणेश सिंह,सहित 07 सांसदों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतर गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं इंदौर के सबसे पावरफुल भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।


scroll to top