SP बिलासपुर के नेतृत्व में नशे के अवैध तस्करो की जड़ तक पहूॅच कर की जा रही है ’’इण्ड-टू-इण्ड’’ कार्यवाही व फायनेष्यिल  इन्वेस्टिगेशन….अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में शामिल जी.आर.पी. आरक्षक व उनके सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में….

IMG-20250117-WA1374.jpg

बिलासपुर 18 जनवरी 2025:- गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपियो के द्वारा ’’अर्जित-अवैध संपत्ति’’ पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’ रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नषे के अवैध तस्करो की जड तक पहूॅच कर की जा रही है ’’इण्ड-टू-इण्ड’’ कार्यवाही व फायनेष्यिल इन्वेस्टिगेषन अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में शामिल जी.आर.पी. आरक्षक व उनके सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपीगण पिछले कई वर्षो से गांजा तस्करी में रहे है संलिप्त, आरोपियों की करीब डेढ करोड की संपत्ति की गई जप्त, अग्रिम कार्यवाही हेतु सफेमा कोर्ट मुम्बई प्रतिवेदन भेजी जाती है।
छत्तीसगढ के बिलासपुर, कोरबा में आरोपियों ने बना रखी है करोडो की संपत्ति।
जी.आर.पी. आरक्षक अपने साले के बैंक अकाउंट में जमा करवाता था गांजा तस्करी का पैसा, तस्करी के पैसे से बनवाया मकान खरीदी लक्जरी गाडीयाॅ।

23.10.24 को जी.आर.पी. थाना बिलासपुर द्वारा आरोपीगण योगेष सोंधिया एवं रोहित द्विवेदी के कब्जे से कुल 20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर, आरोपीगणो के विरूद्ध जी.आर.पी. थाना बिलासपुर में अपराध क्रमांक 117/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण मंें विवेचना में आये तथ्यो के आधार पर पाया गया कि जी.आर.पी. थाना बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर एवं सौरभ नागवंषी गांजा तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल है इनके द्वारा ट्रेन में गांजा पकड़कर, गांजा को बिक्री करने हेतु अपने सहयोगी योगेष उर्फ गुड्डु तथा श्यामधर उर्फ छोटु को उपलबद्ध कराते थे।

आरोपी चारो आरक्षको द्वारा ट्रेन मेे पेट्रांेलिंग चेकिंग ड्युटी में महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गांेदिया, चांपा, सक्ति, रायगढ आदि जगहो में जाते समय अपने साथ प्राईवेट व्यक्त्यिों गुड्डु उर्फ योगेश सोंधिया तथा छोटु उर्फ श्यामधर चैधरी को साथ में लेकर जाते थे तथा ट्रेन में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद होेने पर छोटु और गुड्डु के माध्यम से पूर्व से गांजा खरीदी के लिये बुलाये गये व्यक्तियों को ट्रेन में ही गांजा की सप्लाई कर दी जाती थी। गिरफ्तार आरोपियो के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने पर  न्यायालय में अभियोग पत्र पेष किया गया है।
मामले में  रजनेश सिंह  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नशे के अवैध तस्करो की जड तक पहूॅच कर की जा रही है फायनेनिष्यल इन्वेस्टिगेषन व ’’इण्ड-टू-इण्ड कार्यवाही’’। आरोपी आरक्षको के द्वारा गांजे की तस्करी में शामिल रहकर अवैध रूप से अर्जित राषि को स्वयं के व बेनामी बैंक खातो में नगद व आॅनलाईन प्राप्त करते थे। आरोपियो के द्वारा अवैध रूप से अर्जित राषि से करोडो की चल-अचल संपत्ति व लक्जरी वाहन बनाई गई थी जिसे चिन्हांकित कर एन.डी.पी.एस. एक्ट में निहित प्रावधानो के तहत सीजींग/फ्रीजिंग की कार्यवाही की गई है। प्रकरण सफेमा कोर्ट मुम्बई प्रतिवेदन प्रेषित किया जा रहा है। महा

नाम आरोपी जिनकी संपत्ति जप्त की गई:-

लक्ष्मण गाईन पिता स्व. सुधांषु गाईन  36 वर्ष साकिन ग्राम जुगानी कैम्प थाना फरसगांव जिला फरसगांव कोंडागांव छ.ग. हाल मुकाम कंचन विहार थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.

मन्नू प्रजापति पिता फुलेष्वर प्रजापति  36 साल साकिन ग्राम रवेली पोस्ट लोहर्सी थाना पांडूका जिला गरियाबंद हाल मुकाम महिमा नगर वार्ड नंबर 11 थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.

संतोष राठौर पिता स्व. जैतराम राठौर  33 साल साकिन ग्राम फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा हाल मुकाम विवेकानंद नगर फेस 1 नहर रोड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

-ः सपंत्ति का विवरण:

लक्षमण गाईन एवं श्रीमती कृष्णा गाईन मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा न.प. सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 में 1600 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है।
अनुमानित बाजार मुल्य करीब 50 लाख रू

संतोष राठौर मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखण्ड
अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रू
मन्नू प्रजापति मौजा नगपूरा बोदरी वि.ख. बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर 1250 वर्गफुट
अनुमानित बाजार मुल्य करीब 15 लाख रू
04 श्रीमती कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति एवं
मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर वार्ड क्र. 07 संत 1428 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है।
अनुमानित बाजार मुल्य करीब 40 लाख रू
05 मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 बिलासपुर 1000 वर्गफुट भुखण्ड अनुमानित बाजार मुल्य करीब 10 लाख रू

-ः सपंत्ति का विवरण:-

मो.सा. हार्ले डेविडसन आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
किमती लगभग 2 लाख 80 हजार रू
टाटा सफारी 7 एस आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
किमती लगभग 20 लाख रू
हुण्डई वेन्यू काररा आरोपी संतोष राठौड़ स्वयं के उपयोग हेतु क्रय किया गया है। किमती लगभग कि. 5 लाख रू

उक्त कार्यवाही में आरोपियो की गिरफ्तारी व ’’फायनेष्यिल इन्वेस्टीगेषन’’ व ’’इण्ड-टु-इण्ड’’ विवेचना में शामिल टीम की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है


scroll to top