K-Sabita-with-her-Trophy.jpeg

गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में संयंत्रकर्मी के सविता ने जीत खिताब

भिलाई नगर 22 अक्टूबर 2022:! भिलाई इस्पात संयंत्र की कार्मिक श्रीमती के सविता ने क्लासिक वर्ग में मिसेस इंडिया अर्थ का खिताब जीतकर संयंत्र को गौरवान्वित किया है। विदित हो कि एस एस फाउंडेशन द्वारा…

IMG-20221021-WA0191.jpg

छोटी सी चिंगारी बन सकती है बड़ी आगजनी का कारण
00 अस्थायी फटाखा दुकान निर्माण में एडवाइजरी की अनदेखी
00 कपड़े और बांस बल्ली के टेंट में सजा फटाखा बाजार

भिलाईनगर 22 अक्टूबर 2022:! एक छोटी सी चिंगारी शहर में बड़ी आगजनी का कारण बन सकती है। ऐसी आशंका अस्थायी फटाखा दुकानों के चलते शहर में बनी हुई है। इन दुकानों के निर्माण में अग्नि…

IMG-20221021-WA0547.jpg


कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को ”21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस“ के अवसर पर रक्षित केन्द्र जशपुर में स्मरण करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की गई,
⏺️ जशपुर जिले के समस्त शहीद परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं/परेशानियों के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु निर्देश दिया गया,
⏺️ कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के समस्त शहीद जवान का फोटो प्रदर्शनी, विभिन्न हथियारों की प्रदर्शनी, 100 मीटर दौड़ एवं व्हालीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,
⏺️ जिन स्कूल/कालेज में शाहीदों ने अध्ययन किया है, वहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्वांजली अर्पित किया गया,
——-000——-
➡️जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रक्षित केन्द्र जशपुर में आयोजित ”पुलिस स्मृति दिवस” के कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री रवि मित्तल (I.A.S.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर (I.P.S.), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री महेश राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री आर.एस. परिहार, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एम.जेड.यू. सिद्धकी, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन, निरीक्षक श्री रविशंकर तिवारी, सूबेदार श्री सौरभ चंद्राकर, जशपुर के पत्रकारगण एवं शहीद के परिवारजन उपस्थित थे। परेड में जिला पुलिस के 02 प्लाटून जिनका कमांड रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन एवं सूबेदार सौरभ चंद्राकर के द्वारा किया गया।
➡️पुलिस की टुकड़ी द्वारा शहीदों को सलामी दी गई, तत्पष्चात् पूरे भारत मे दिनांक 01.09.2021 से 31.08.2022 तक कर्तब्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले कुल 264 शहीदों के नाम का स्मरण कर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं परिजनों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई।
क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस।
➡️गौरतलब है कि आज से 62 वर्ष पहले अक्टूबर 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड़ का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर जशपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना, शहीद के परिजनों से वार्तालाप किया गया कि हम सब एक परिवार के समान हैं, अपने आपको कभी अकेला न समझें, किसी भी किस्म की पारिवारिक, व्यक्तिगत अथवा आर्थिक समस्या हो तो अवगत करायें। समस्या के समाधान का सकारात्मक प्रयास निष्चित् रूप से किया जावेगा।
➡️कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के समस्त शहीद जवानों की फोटो प्रदर्शनी एवं विभिन्न हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाया गया था जिसका सभी के द्वारा अवलोकन किया गया। उसके पश्चात् प्रतिभागियों के मध्य 100 मीटर दौड़ एवं व्हालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गोपाल भगत, द्वितीय स्थान परतू राम एवं तृतीय स्थान पर दिनेश कुमार रहे।
➡️व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 03 टीम भाग ली जिसमें नवसंकल्प की 02 टीम एवं पुलिस विभाग की 01 टीम हिस्सा ली, उक्त प्रतियोगिता में पुलिस विभाग प्रथम स्थान, नवसंकल्प की ”बी“ टीम द्वितीय एवं नवसंकल्प की ”ए“ टीम तृतीय स्थान में रही। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया।
➡️पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्था शासकीय एन.ई.एस. कालेज जशपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय जशपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग, मोतीलाल स्कूल लोखंडी, शासकीय हाईस्कूल आरा, संत जेवियर स्कूल जशपुर, केडीएस स्कूल बरटोली, कार्तिक उरांव हाईस्कूल चिकनीपानी, हाईस्कूल पण्डरीपानी, शासकीय स्कूल तामामुंडा, गांधी स्मारक स्कूल जोकबहला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्रों द्वारा शहीदों को श्रद्वांजली अर्पित किया गया।
——-000——-

IMG-20221022-WA0006.jpg

रक्षित केन्द्र जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
⏺️ छत्तीसगढ़ पुलिस वर्ष 2021-22 में संपूर्ण भारतवर्ष में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले 261 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी एवं जवानों के स्मरण में विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा उनका नाम का वाचन किया जाकर शहीदों को स्मरण किया गया।
⏺️ दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को संपूर्ण भारत वर्ष में कर्तव्य वेदी पर सर्वाेत्तम बलिदान दिये वीर शहीद सपूतों के स्मरण में पुलिस स्मृति दिवस मनाते हुये उन्हें श्रद्धांजति अर्पित की जाती है।
⏩ हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ उन पुलिसकर्मियों को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपने जीवन का दांव लगा दिया। साथ ही यह दिवस आम जनमानस को पुलिसकर्मियों के समक्ष मौजूद चुनौतियों को जानने और उनके साहस तथा कठिन परिश्रम का सम्मान करने का भी अवसर प्रदान करता है।
⏩यह दिवस वर्ष 1959 में हुई एक घटना की स्मृति मनाया जाता है, जब लद्दाख में चीन की सेना द्वारा किये गये हमला में 10 पुलिसकर्मियों द्वारा अपने जीवन का सर्वोच्च न्यौछावर कर राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी गई थी। यह दिन भारतीय पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत को भी दर्शाता है। जो लोगों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
⏩ पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्व. प्र.आर. रामशंकर पांडेय, स्व. आर. रामकुमार कश्यप, स्व. आर. अजीत सिंह, स्व. आर. मनेाहर चंद्रा, स्व. आर. मनोज बरेठ, स्व. उनि लोकेश टंडन, स्व. उनि रूद्र प्रताप सिंह, स्व. आरक्षक ट्रेड समयलाल कंवर एवं स्व. उनि दीपक भारद्वाज के परिजनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
⏩पुलिस स्मृति दिवस की आज के कार्यक्रम में श्री गुहाराम अजगल्ले सांसद जांजगीर-चांपा, श्री तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, श्री एम.आर. आहिरे, पुलिस अधीक्षक सक्ती, श्री अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती गायत्री सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुश्री शशिकांता राठौर, श्रीमती मंजू सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

IMG-20221017-WA0430.jpg

11000 दीपो से रौशन होगा खुर्सीपार, छत्तीसगढ़ वासियों के सुख और समृद्धि के लिए विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा प्रज्वलित किए जाएंगे दीप, 22 अक्टूबर की शाम श्री राम चौक दिखेगा भव्य नजारा
खुर्सीपार श्रीराम चौक में 22 अक्टूबर दिन शनिवार की शाम को विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा 11,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 22 को धनतेरस का दिन है इस अवसर पर श्री राम चौक में पूजा, अर्चना कर छत्तीसगढ़ के समस्त रहवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की जाएगी। इस दिन श्रीराम चौक में एक अलग नजारा दिखाई देगा। दीपो की जगमग रोशनी से यह पूरा क्षेत्र प्रकाशमय होगा। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयास से श्री राम चौक का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। श्री राम जी की भव्य म्यूरल बनाने के साथ ही आकर्षक लैंडस्कैपिंग की गई है, जिससे श्री राम चौक की सुंदरता में और भी चार चांद लग गया है, यहां पर आने वाले लोगों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है, प्रवेश स्थल पर ही भिलाई की छटा देखने को मिलती है। श्री राम चौक में श्री राम जी की आराधना के लिए पहले भी दीप प्रज्वलित किए जा चुके हैं और शहर की सुख और समृद्धि की कामना इस दौरान भी की गई थी। इस बार राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा 11,000 दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शनिवार को अंधकार को दूर करते हुए उजियारा फैलाया जाएगा, धर्म और संस्कृति से जोड़ने इसकी व्यापक तैयारियां राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा की जा रही है। इस दामियान सैकड़ों, हजारों लोग इसके गवाही बनेंगे और इस आयोजन में भाग लेंगे।

IMG-20221021-WA0218.jpg


दिल्ली से शुरू हुई आईसीएआई की एमएसएमई बस यात्रा पहुंची भिलाई, संस्थाओं को सरकार की योजनाओं की देगी जानकारी
भिलाई नगर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव मुहिम में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा 75 दिन, 75 शहरों में एमएसएमई जारूकता अभियान की शुरूआत की गई है। जिसमें आईसीएआई द्वारा जागरूकता बस यात्रा की शुरूआत की गई थी। इस बस का आगमन आज 21 अक्टूबर को भिलाई सीए ब्रांच में हुआ, जहां से यह बस भिलाई के अलग अलग क्षेत्रों में एमएसएमई पंजीकृत संस्थाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायेगी। भिलाई ब्रांच से बस की शुरूआत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया।
सीए भिलाई ब्रांच के चेयरमेन सीए प्रदीप पाल ने बताया कि आईसीएआई के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत आज ब्रांच में एमएसएमई पर एक सेमीनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें सीडबी, एसबीआई, एनएसआईसी के पदाधिकारी सहित कई इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सेमीनार के दौरान वक्ताओं द्वारा एमएसएमई के संबंधित विभिन्न योजनाओं और तथ्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रांच के पूर्व चेयरमैन सीए राकेश ढोडी, ब्रांच सचिव सीए सूरज सोनी, कोषाध्यक्ष सीए अंकेश सिन्हा, सिकासा चेयरमेन सीए राहुल बत्रा उपस्थित थे ।

IMG-20221021-WA0745.jpg

पाटन समेत छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था लचर, दुर्ग सांसद विजय बघेल ने दिया धरना, बोले-कांग्रेस राज में चल रहा गुंडाराज, अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिसिंग भी फेल, इस्तीफा दे सीएम
– सांसद विजय बघेल ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
– प्रदेश सरकार पर सांसद ने बोला हमला
– सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सांसद विजय ने दिया धरना
– पाटन समेत आसपास के भाजपाई पहुंचे धरना स्थल
– देखने को मिला जबरदस्त आक्रोश
पाटन। पाटन विधानसभा के अमलेश्वर में सराफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी हत्याकांड मामले में आज जबरदस्त विरोध देखने को मिला। दुर्ग से भाजपां सांसद विजय बघेल ने अमलेश्वर थाने के सामने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। सांसद विजय बघेल काफी आक्रोशित नजर आए। दरअसल, पाटन विधानसभा में लगातार वारदात बढ़ रही है। अपराध पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। सीएम भूपेश बघेल का निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद पुलिसिंग फेल है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधियों के हौंसले बुलंद है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि, साीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सच्चाई उजागर हो गई है। कांग्रेस सरकार में व्यापारी अपनी दुकान में भी सुरक्षित नहीं है। थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर इस तरह की जघन्य हत्या हो जा रही है। ये दुखद है। बदमाश सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। पांच दिनों तक रैकी हो रही है। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। सांसद विजय बघेल का कहना है कि, पिस्टल के दम पर इस तरह की घटना पहले पाटन में कभी हुई नहीं होगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में आए दिन गुंडे-बदमाशों द्वारा खूनी खेल खेला जा रहा है। माता-बहनें कोई सुरक्षित नहीं है।
पूर्ण शराबबंदी की घोषणा करने वाले कांग्रेस के नेता गली-गली में शराब बेचने का काम कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र मे अराजकता है। पाटन समेत छत्तीसगढ़ में कानून नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है। सांसद विजय बघेल का कहना है कि, पाटन मे भय और आतंक का माहौल बन चुका है। सांसद विजय बघेल ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में सांसद ने कहा कि समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक सुरेंद्र सोनी की हत्या घोर निंदनीय है।
भाजपाइयों ने जताई नाराजगी, लोगों में भी आक्रोश
धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ऐसी घटना जो प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं उनके विधानसभा में हो रही है। पाटन विधानसभा में दिनदहाड़े लूट पुलिस का भय नहीं है। कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि आए दिन पाटन में घटनाए घटित हो रही है। हम सुरेंद्र सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित व्यक्त करते हैं। जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा में भारी लापरवाही बढ़ती जा रही है। महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री कि सुरक्षा मे कोई कमी मगर आम जनता की सुरक्षा चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के नाते इस्तीफा देना चाहिए छत्तीसगढ़ में जंगल राज बन चुका है कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार में लगे हैं।
प्रदेश सरकार के खिलाफ सांसद का जबरदस्त आक्रोश, बोला हमला
सांसद विजय बघेल ने धरनास्थल में कहा कि पाटन समेत छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में शराब की बिक्री हो रही है। जुआ सट्टा चल रहा है। सत्ता में कांग्रेस के लोग मदहोश हो गए हैं। सांसद बघेल ने कहा कि दोषियों के पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के नेता अवैध वसूली में सभी मस्त है। सराफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी इस तरह दिनदहाड़े हत्या हो जाएगी। मुख्यमंत्री के विधानसभा में निवास करते हैं। सरेआम गोली चलाया जा रहा है। कोयले की लूट मची हुई है। सीएम को प्रदेश की चिंता नहीं है। उन्हें चिंता है कि किस तरह से पैसा उगाही हो।
अपराधगढ़ बन गया है छत्तीसगढ़: मंडल अध्यक्ष
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि सुबह नया दिन एक दुखद समाचार लाता है। किसी हर दिन हत्या लूट बलात्कार का समाचार देखने मिलता है। पुलिस को हथियार बनाकर हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। पाटन में भूपेश बघेल को 5 बार विधानसभा से विधायक बना कर भेजा गया मगर यहां अराजकता व्याप्त है। पुलिसकर्मी सभी वीआईपी ड्यूटी में लगे हुए हैं। अब हल्ला बोल कर शुरुआत करना है। अति का अंत होता है जनता जितना प्यार देती है उसे उतना उतारना भी आता है। जनता जागरूक है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, अध्यक्ष उत्तर मंडल लोकमणी चंद्राकर, अध्यक्ष दक्षिण मंडल लालेश्वर साहू, अध्यक्ष मध्य मंडल खेमलाल साहू, रामाधार साहू, राजेश चंद्राकर,मोहनलाल साहू, भूपेंद्र साहू, पूरन लाल साहू, अरविंद पाल, भानु प्रताप साहू, शिव साहू, केवल देवांगन, केशो राम ठाकुर, सुरेंद्र साहू, किशोर जंघेल, महेश कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार जैन, लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, शैलेश शर्मा, पितांबर साहू समेत अन्य मौजूद रहें।

IMG-20221021-WA0603.jpg


कलेक्टर के निर्देश के दूसरे दिन ही भिलाई निगम ने लिया बड़ा एक्शन, बस स्टैंड से सभी कबाड़ वाहनों को हटाया, नालियों के ऊपर लगे हुए अवैध होर्डिंग का भी हुआ सफाया
भिलाई नगर/ कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने विगत रात्रि को मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया था इस दरमियान उन्होंने अव्यवस्थित तरीके से पड़े हुए कबाड़ एवं कंडम वाहनों को पावर हाउस बस स्टैंड से हटाने यातायात विभाग के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को त्वरित रूप से कार्रवाई करने कहा था। जिसके परिपालन में आज सुबह से ही कबाड़ वाहनों को हटाने के लिए यातायात विभाग के साथ मिलकर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया और सभी कंडम वालों को हटाने की कार्रवाई की गई इसके साथ ही कई प्रकार के वाहन जो काफी लंबे समय से यहां पर खड़े थे उन्हें भी हटवाया गया। नाली के ऊपर कुछ दुकानदारों के द्वारा होर्डिंग लगा दिए गए थे जिसके चलते सड़क बाधा हो रही थी, तथा नाली सफाई के साथ ही आवागमन में भी असुविधा का सामना लोगों को करना पड़ रहा था, ऐसे होर्डिंग को भिलाई निगम के राजस्व विभाग की टीम ने हटाने की कार्रवाई की और स्थल को स्वच्छ किया। निगम के राजस्व विभाग की टीम ने आज दिनभर कार्रवाई को अंजाम दिया। वही अवैध अतिक्रमण करने वालों को भी हटाया गया, दुकान के सामने अतिरिक्त रूप से बांस, बल्ली के माध्यम से दुकानदार द्वारा सड़क बाधा करते हुए दुकान का संचालन किया जा रहा था जिसे निगम की टीम ने हटा दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे तथा निगम के सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता की टीम ने मिलकर कार्रवाई की।
संलग्न फोटो
जनसंपर्क अधिकारी

IMG-20221021-WA0692.jpg

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की बिहान बाजार में शॉपिंग, मशरूम मोदक और धान की झालर तथा फ्लोटिंग दीये लिए
– कहा दीवाली की पूजा के लिए सारी सामग्री आप लोगों ने रखी है
दुर्ग 21 अक्टूबर 2022/ दीपावली के मौके पर जनपद पंचायत परिसर में आयोजित बिहान बाजार में आज गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू दिवाली शॉपिंग के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने मशरूम मोदक, धान की झालर और फ्लोटिंग दीये खरीदे। श्री साहू को बिहान बाजार का सबसे खास आकर्षण फ्लोटिंग दीये लगे। उन्होंने समूह की महिलाओं से फ्लोटिंग दीये के बारे में पूछा। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस तरह से पानी में तैरने वाले दीये बहुत खूबसूरत लगते हैं और खूब बिक रहे हैं। गृह मंत्री ने इस मौके पर धान की झालर की खरीदी भी की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में धान की झालर त्योहार के मौके पर लगाने की खूबसूरत परंपरा है जब धान पक जाती है तब दिवाली के मौके पर धान की बाली की सुंदर सजावट घरों में होती है और हमारे घर की सुंदरता इससे बहुत निखर जाती है। साथ ही पड़की भी धान के दाने खाने आती है। इस तरह से दीवाली त्योहार प्रकृति से हमारे रिश्तों की खूबसूरती को भी बताता है। श्री साहू ने इस मौके पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विक्रय की जा रही अन्य वस्तुओं को भी देखा। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि यहां पर 51 समूहों ने स्टॉल लगाएं हैं। इसके साथ ही भिलाई में भी सीमार्ट में बड़ी संख्या में दिवाली की पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि शाम को बड़ी संख्या में लोग यहां शॉपिंग करने पहुंचते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव , जनपद अध्यक्ष श्री देवेंद्र देशमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
::000::

IMG-20221021-WA0382.jpg

अशांत क्षेत्रों में तैनात पुलिस के जवानों ने अपने साहस का लोहा मनवाया, उनकी तैनाती ढाल की तरह: राज्यपाल सुश्री उइके
राज्यपाल सुश्री उइके और गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल
राज्यपाल ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को किया नमन
शहीदों के परिजनों से मिले राज्यपाल और गृहमंत्री, संवेदना व्यक्त करते हुए सदैव साथ खड़े रहने का दिलाया विश्वास
रायपुर, 21 अक्टूबर, 2022/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज माना स्थित चौथी बटालियन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुई और शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल सुश्री उइके और गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने राष्ट्रगान की धुन पर परेड की सलामी भी ली।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्मृति दिवस अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद पुलिस जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम का स्मरण कराता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने भगवत गीता में उल्लेखित पुलिस के ध्येय वाक्य परित्राणाय साधुनाम के अर्थ को पुलिस द्वारा सार्थक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि समय के साथ देश ने अपनी सामरिक क्षमता बढ़ाने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। पुलिस के जवानों को बेहतर प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाएं मिलने से उनका मनोबल बढ़ा है। देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने निरंतर शांति व सौहार्द्र स्थापित करने में अपना योगदान दिया है। हमें ऐसी धारणा नहीं बनानी चाहिए कि पुलिस के जवान केवल आंतरिक क्षेत्रों में ही सेवाएं देंगे, यदि सीमा पर हमें जवानों की आवश्यकता होगी तो वे देश रक्षा के अपने कर्त्तव्य से विमुख नहीं होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में पुलिस के जवानों ने किस प्रकार चौबीस घंटे, सातों दिन लोगों की सेवा की और अपना कर्त्तव्य निभाया। पुलिस की कार्यप्रणाली और दायित्व सबसे अलग है। पुलिस की सजगता व सतर्कता से ही समाज में शांति व सौहार्द्र बना रहता है और लोग चौन से रह पाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पुलिस कर्मियों के प्रति अपने व्यवहार में संवेदनशीलता लाएं और मानवीय दृष्टिकोण रखें। उन्होंने कहा कि आपका मृदु व्यवहार उनके तनाव प्रबंधन में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है, जो उन्हें अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा भी देगा। इस आशय से सांस्कृतिक और शारीरिक गतिविधियों का आयोजन उनकी क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश नक्सल समस्या से ग्रसित है। अशांत क्षेत्रों में तैनात हमारे पुलिस के जवानों ने कई मौकों पर अपने साहस का लोहा मनवाया है। उनकी तैनाती ढाल की तरह है, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विस्तार में कमी आई है। हमारे जवानों के साहस, पराक्रम और सूझबूझ से नक्सलियों का दायरा सीमित हुआ है और राज्यपाल ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नक्सल समस्या का पूर्ण रूप से उन्मूलन होगा।
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए जांबाज अधिकारियों और जवानों की शहादत को स्मरण और नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर जवानों ने नक्सली व अन्य घटनाओं में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है और प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहकर निरंतर अपने दायित्वों का निर्वहन भी कर रहे हैं। गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस बल को सुरक्षा, सम्मान व सुविधाएं देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप नक्सली घटनाओं में कमी आई है। अपने संबोधन के अंत में गृहमंत्री ने शहीद जवानों के परिजनों को भी विश्वास दिलाया कि शासन सदैव उनके साथ खड़ी है।
तत्पश्चात् राज्यपाल और गृहमंत्री ने वर्ष 2022 के तीन अमर शहीदों आरक्षक अर्जुन कुड़ियम, सहायक आरक्षक गोपाल कड़ती और प्रधान आरक्षक सालिक राम मरकाम को भी श्रद्धांजलि दी। स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया।
शहीद परिजनों से मिले राज्यपाल और गृहमंत्री, संवेदना व्यक्त करते हुए सदैव साथ खड़े रहने का दिलाया विश्वास
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने शहीद पुलिस अधिकारियों व जवानों के परिजनों से भेंट की और अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सदैव उनके साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। राज्यपाल ने शॉल और श्रीफल देकर शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने शहीदों के बेटे-बेटियों से मिलकर अभिभावक की तरह उन्हें दुलारा और स्नेह किया तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ, डी.जी. श्री संजय पिल्ले, ए.डी.जी.पी. श्री हिमांशु गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री अरूणदेव गौतम, श्री पवनदेव, श्री एस.आर.पी. कल्लूरी, आई.जी. श्री आनंद छाबड़ा श्री ओ.पी. पॉल, श्री एस.सी. द्विवेदी, श्री संजीव शुक्ला उपस्थित थे।