पत्रकारों की जागरूकता लोकतंत्र को सशक्त बनाती है - बघेल..... न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के होली मिलन समारोह में पहुंचे सांसद, कलेक्टर और एसएसपी... - Steel City Online News Portal

पत्रकारों की जागरूकता लोकतंत्र को सशक्त बनाती है – बघेल….. न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के होली मिलन समारोह में पहुंचे सांसद, कलेक्टर और एसएसपी…

IMG_20260303_180724.jpg

पत्रकारों की जागरूकता लोकतंत्र को सशक्त बनाती है – बघेल
00 न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के होली मिलन समारोह में पहुंचे सांसद, कलेक्टर और एसएसपी

भिलाई नगर 03 मार्च 2026:- न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर द्वारा सुपेला के आकाशगंगा गार्डन में आयोजित होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। समारोह में कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल, महापौर नीरज पाल, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, भाजयुमो नेता मनीष पांडेय एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू, मलकीत सिंह लल्लू,विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल गुप्ता और महासचिव दिलीप शर्मा के साथ उनकी टीम के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत गुलाब लगाकर व पुष्प वर्षा कर किया।
कलेक्टर और एसएसपी ने होलिका दहन कर सभी को होली की बधाई दी।

अपने संबोधन में सांसद श्री बघेल ने कहा कि भिलाई केवल एक औद्योगिक नगरी ही नहीं, बल्कि “प्रेम नगरी” के रूप में भी अपनी पहचान रखती है। यहां की सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का ऐसा सजग और जागरूक वर्ग है जो सच्चाई को सामने लाकर लोकतंत्र को सशक्त बनाता है।


उन्होंने आगे कहा कि “आप सभी मुझे एक जनप्रतिनिधि के साथ-साथ भाई और मित्र के रूप में भी सदैव पायेंगे। वरिष्ठ और कनिष्ठ पत्रकारों के बीच समन्वय एवं एकता ही पत्रकारिता की वास्तविक ताकत है।” होली के पावन अवसर पर उन्होंने सभी को रंगों के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक चरण में सांसद श्री बघेल ने मंच पर “मोर संग चलों गा” गीत गाकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। प्रसिद्ध कलाकार लक्ष्मण मस्तुरिया के गीतों की प्रस्तुति ने भी माहौल को रंगारंग बना दिया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार, टी सूर्या राव,पूर्व भाजपा अध्यक्ष महेश देवांगन, दिव्या भारती भसीन, आर.डी.कोरी, संजय तिवारी, विष्णु पाठक, प्रशांत कानस्कर,


scroll to top