कसौंधन वैश्य समाज द्वारा आयोजित बागेश्वर पूजा महोत्सव का आयोजन सांसद विजय बघेल के मुख्य अतिथि में संपन्न…

IMG-20250714-WA1882.jpg

कसौंधन वैश्य समाज द्वारा आयोजित बागेश्वर पूजा महोत्सव का आयोजन सांसद विजय बघेल के मुख्य अतिथि में संपन्न…

भिलाई नगर 15 जुलाई 2025:- कसौंधन वैश्य समाज द्वारा आयोजित बागेश्वर पूजा महोत्सव का आयोजन एमपी हॉल जुनवानी में किया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और भगवान बागेश्वर की पूजा अर्चना में शामिल हुए।


इस अवसर पर पंचमुखी भगवान शिवजी की बागेश्वर भगवान के रूप में पूजा हुई और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कसौंधन वैश्य समाज एक संगठित समाज है और समाज के लिए काम करना बहुत महत्वपूर्ण है।समाज भवन की मांग कसौंधन वैश्य समाज के सदस्यों ने समाज भवन की मांग की, जिसे सांसद विजय बघेल ने पूरा करने का आश्वासन दिया।

कसौंधन वैश्य समाज के संरक्षक धनीराम गुप्ता ने कहा कि लगभग हर समाज के पास अपना खुद का भवन है मगर कसौधन वैश्य समाज के भवन ना होना हमारे लिए आत्मग्लानि का विषय है । पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने कहा कि अन्य जिलों में भी समाज के भवन लगभग बन चुके हैं केवल भिलाई जिले में ही समाज का भवन उपलब्ध नहीं है जो हमारे लिए चिंता का विषय है इंदौर से आए राष्ट्रीय महामंत्री ने कसौंधन वैश्य समाज को और जागरूक करने पर बल दिया समाज को अखिल भारतीय स्तर पर मजबूत करने युवाओं को आगे आने का आह्वान किया राजनीतिक क्षेत्र में हो समाज सेवा के क्षेत्र में हो कसौंधन वैश्य समाज को और अपनी भागीदारी बढ़ाने पर जोर देने की आवश्यकता बताई।


प्रदेश अध्यक्ष आशीष गुप्ता: प्रदेश अध्यक्ष आशीष गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संरक्षक धनीराम गुप्ता को उनकी लिखित पुस्तक देवताओं के देवता ब्राह्मण देवता” पर शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।महिलाओं की प्रस्तुति समाज की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।शाम 6 बजे: विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संयोजक राजेन्द्र गुप्ता, बालचंद गुप्ता, महिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता, सुशील गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रोफेसर ओपी गुप्ता, समाज के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, श्याम गुप्ता ,कृष्णा गुप्ता, अनिता गुप्ता, डॉ ओपी गुप्ता, योगेश कुमार गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, ब्रिज नारायण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नमित गुप्ता, शारदा गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, पूनम चंद गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रभा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अलका गुप्ता ,नीतू गुप्ता, चंद्र किशोर गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, रीना गुप्ता ,अन्नपूर्णा गुप्ता ,तेज प्रकाश गुप्ता, लाल चंद गुप्ता, विकास गुप्ता उतई, महेश गुप्ता, मोनू गुप्ता, विक्की गुप्ता, अनिल गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, संदीप गुप्ता ,प्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, राकेश गुप्ता, माया गुप्ता, सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।


scroll to top