बलौदाबाजार-भाटापारा 07 फरवरी 2025:- पुलिस द्वारा होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों एवं अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

“आपरेशन विश्वास” के तहत 06.02.2025 को विशेष अभियान चलाकर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुल 17 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही



जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा 06.02.2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले कुल 17 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।



पकड़े गए सभी 17 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत करवाई किया गया है। इस दौरान थाना भाटापारा शहर द्वारा 05, थाना सिटी कोतवाली 05, थाना पलारी द्वारा 03, थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा 03 एवं थाना हथबंद द्वारा 01 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।


आरोपियों के नाम
दिगेश्वर श्रेय 39 साल निवासी ग्राम हलवाई खपरी थाना सिटी कोतवाली
रूपेश पैकरा 23 साल निवासी ग्राम नारायणपुर थाना कसडोल
उत्तम ध्रुव 23 साल निवासी ग्राम रसेड़ा थाना सिटी कोतवाली
धरम यादव 40 साल निवासी ग्राम हसवा बलौदा थाना गिधौरी
गोविंद सहिस 32 साल निवासी इंदिरा कॉलोनी कसडोल थाना कसडोल
हेमराम साहू 34 साल निवासी ग्राम ढाबाडीह थाना भाटापारा ग्रामीण
बलराम साहू 31 साल निवासी ग्राम पेण्डरी थाना भाटापारा ग्रामीण
सुनील सोनवानी 35 साल निवासी ग्राम ढाबाडीह थाना भाटापारा ग्रामीण
रामभरोस यादव निवासी ग्राम बलौदी थाना पलारी
मोहन फेंकर 38 साल निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी
योगेश साहू 19 साल निवासी वार्ड नंबर 13 पलारी थाना पलारी
हेमंत धृतकर 28 साल निवासी ग्राम रिंगनी थाना हथबंद
शंकर बैरागी 20 साल निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
मानसिंह मांद्रे 23 साल निवासी ग्राम पौंसरी थाना भाटापारा ग्रामीण
पीतांबर यादव 25 साल निवासी ग्राम राजाढार थाना भाटापारा ग्रामीण
सीतेश कोसले 24 साल निवासी ग्राम पौंसरी थाना भाटापारा ग्रामीण
जीवन बांधे 24 साल निवासी ग्राम पौसरी थाना भाटापारा ग्रामीण






