होली में  बिक्री करने के पूर्व ही 02 आरोपी 05.947 KG गांजा के साथ पुलिस के गिरफ्त में... - Steel City Online News Portal

होली में  बिक्री करने के पूर्व ही 02 आरोपी 05.947 KG गांजा के साथ पुलिस के गिरफ्त में…

IMG-20260304-WA0866.jpg

चौकी चिखली पुलिस और साइबर सेल की कार्यवाही
⁕ होली में गांजा बिक्री करने के पूर्व ही पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
⁕ अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
⁕ आरोपियों से 5.947 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 59470 रूपये जप्त।

राजनांदगांव 4 मार्च 2026 :- पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले मे होली त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण मे मनाने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे  03.03.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के फिराक मे गौरीनगर अचानकनगर आदर्श स्कुल के पास रोड किनारे खड़ा है कि सूचना पर तत्काल चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर मौके पर पहुंचने पर दो संदेही व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगे

जिन्हें पकड़कर आरोपी  इमरान अहमद सिद्धिकी पिता इम्तियाज अहमद सिद्धिकी 33 साल साकिन गौरीनगर मस्जिद गली वार्ड नं. 13 चौकी चिखली के कब्जे से 2.589 कि.ग्रा. कीमती 28590 रूपये. मो. अदनान कुरैशी पिता मो. अय्युब कुरैशी  28 साल साकिन गौरीनगर गली नं. 01 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के कब्जे से 3.088 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 30880 रूपये कुल जुमला 5.947 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 59470 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियो के विरूद्ध धारा सदर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर

  न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरी. सत्तुलाल कवंर, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर0 आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, जयराम निषाद, एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, बसंत राव, अमित सोनी, जोगेश राठौर चौकी की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।


scroll to top