भानुप्रतापपुर उपचुनाव -: बस्तर रेंज IG और कमिश्नर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण... 00 सुरक्षा संबंधी सभी मापदंडों के पालन का दिए निर्देश - Steel City Online News Portal

भानुप्रतापपुर उपचुनाव -: बस्तर रेंज IG और कमिश्नर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण…
00 सुरक्षा संबंधी सभी मापदंडों के पालन का दिए निर्देश

IMG-20221203-WA0428.jpg

कांकेर 3 दिसंबर2022:! भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव 2022 के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े द्वारा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिये गये निर्देश।

मतदान केन्द्र किशनपुरी, सिरसिदा, कोरर एवं पुरी आदि स्थलों का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक निर्देश।

पोलिंग बूथ सुरक्षा, रूट सुरक्षा से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के संबध में दिये गये निर्देश। सुरक्षा संबंधी सभी मापदंडो को पालन करने निर्देश दिए गये।

नक्सल संवेदनशीलता पर सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने तथा बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश। आसूचना पर विशेष ध्यान रखने तथा प्रभावी निराकरण के दिये निर्देश।

मतदान केन्द्र निरीक्षण उपरांत जिला मुख्यालय कांकेर में कमिश्नर, बस्तर संभाग एवं पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा जिला अधिकारियों की विधानसभा उपचुनाव भानुप्रतापपुर के संबंध में प्रशासनिक व सुरक्षा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर बालाजी राव, कलेक्टर, डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा, अन्य निर्वाचन, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


scroll to top