भारतीय मजदूर संघ औद्योगिक क्षेत्र मे करेगा संगठन का विस्तार स्थापना दिवस के अवसर पर तय किया गया ….

IMG-20240724-WA1022.jpg

भिलाई नगर 24 जुलाई 2024:- भारतीय मजदूर संघ औद्योगिक क्षेत्र मे करेगा संगठन का विस्तार स्थापना दिवस के अवसर पर तय किया गया , भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग एवं उनके संबद्द यूनियनो द्वारा संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र मंगल बाजार छावनी में भव्य रूप से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा ने की जिसमें संघ से संबद्द 13 यूनियन एवं एक सहयोगी संगठन के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों द्वारा छावनी चौक से मंगल बाजार तक रैली निकाली गई तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे द्वारा भारत माता विश्वकर्मा भगवान एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया

जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवि चौधरी ने भारतीय मजदूर संघ के कार्य शैली पर प्रकाश डाला प्रदेश महामंत्री द्वारा भारतीय मजदूर संघ के दुर्ग जिले में विस्तार के लिए विशेष योगदान देने वाले नगर निगम से श्री विष्णु चंद्राकर बिजली यूनियन से कामेश जी भिलाई इस्पात संयंत्र से विष्णु चंद्राकर को सम्मानित किया गया विष्णु चंद्राकर जी ने यूनियन के विस्तार एवं विश्वास बनाए रखने के लिए पदाधिकारी के बीच संपर्क एवं संबंध को प्राथमिकता देने का मंत्र दिया भिलाई इस्पात संयंत्र में मान्यता के चुनाव जीतने मे नेतृत्व करता पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्रा पूर्व महामंत्री रवि शंकर सिंह विनोद उपाध्याय शारदा गुप्ता सुरेंद्र चौहान संजय प्रताप सिंह कैलाश सिंह सुदीप सेन गुप्ता रजनेश सिंह को सम्मानित किया गया

एस एम पाण्डेय ने पर्यावरण क्षेत्र एवं मंदिर विकास समिति चलाने के लिए खदान मजदूर संघ केंद्रीय के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं उनके साथियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र छावनी में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाने के पीछे जिला मजदूर संघ का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में यूनियन का विस्तार करना है औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों द्वारा लगातार यूनियन के समक्ष शिकायत मिलती है कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को पीएफ एवं ई एस आई सुविधा कंपनी में कार्यरत सभी श्रमिकों को नहीं मिलता साथ ही कंपनी में कर्मचारियों की सुरक्षा का भी पूरा बंदोबस्त नहीं रहता समय पर वेतन भुगतान भी नहीं किया जाता

इसके समाधान के लिए भारतीय मजदूर संघ औद्योगिक क्षेत्र में संगठन का विस्तार करेगा बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस राजपूत जी ने दुर्ग जिले में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक भारतीय मजदूर संघ के सफर की जानकारी दी राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव प्रमोद श्रीवास्तव जी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ का विस्तार दुर्ग जिले में तेजी से हो रहा है और जल्द से जल्द हम राज्य शासन के बचे हुए सभी विभागों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी संघ में जोड़ने का प्रयास करेंगे और राज्य शासन से कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देंगे

वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रदेश महामंत्री राधाकांत पांडे ने भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवा निवृत्त कर्मचारियों की मांग 39 महीने का एरियर्स पर्क्स के बकाया एरियर्स न मिलने से और ग्रेज्युटी को सीलिंग के दायरे में लाने से रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों में बहुत निराशा है रिटायर्ड कर्मचारियों को रिटेंशन आवास मिलने में भेदभाव से रिटायर्ड कर्मचारी दुखी है बिजली क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव प्रांतीय संगठन मंत्री शिवेंद्र दुबे, संतोष टेंभुरकर, मृगंग शेखर, लव पुरी शामिल हुये।


scroll to top