भिलाई-3 के कबड्डी खिलाड़ी दीपेन्द्र का नेशनल लेबल पर हुआ चयन…. छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल ने दी बधाई….

IMG-20250220-WA0660.jpg

भिलाई-3 के कबड्डी खिलाड़ी दीपेन्द्र का नेशनल लेबल पर हुआ चयन….. छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल ने दी बधाई


भिलाई नगर 20 फरवरी 2025:- अर्जुन कीड़ा मंडल एंव व्यायाम शाला भिलाई-3 द्वारा भिलाई चरोदा क्षेत्र सहित संपूर्ण जिले के युवाओं के लिए एक आदर्श क्लब के रूप में अपने आपको स्थापित कर रहा है। यहां युवाओं को कबड्डी सहित विभिन्न खेलो के लिए प्रशिक्षक, सामाग्री एवं मैदान उपलब्ध कराया जाता है साथ ही आधुनिक जिम के माध्यम से युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं मजबूत बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।

जिसमें क्षेत्र के युवाओं की बड़ी भागीदारी होने लगी है। इसी कड़ी में क्लब के खिलाड़ी दीपेन्द्र भुईयां का नेशनल लेवल पर चयन हुआ। दीपेन्द्र भुईयां कटक ओडिशा 20 से 23 फरवरी तक आयोजित हो रहे अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

दीपेन्द्र भुईयां की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं भिलाई – चरोदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत बघेल ने बधाई दी है।

इसके साथ ही अर्जुन क्रीडा मंडल के कप्तान राजपाल, लोकेश पोर्ते, सुजीत सोनकर, सुधीर, बिरेन्द्र ढ़ीमर, पंचू ढीमर, सुनील ढीमर, तुषार, रजत साव, राम ताण्डी, नवीन कुमार, टीम मैनेजर संजय नेताम, प्रशिक्षक अशोक प्रधान, जितेन्द्र सोनी, दीपेश शर्मा, रामचरण यादव, ओमप्रकाश पटेल, सुनील वर्मा, विनोद वर्मा,

अभिषेक महतो, ईश्वर वर्मा, पंचू ढीमर, तुषार पटेल, एलिस पटेल, पोषन यादव, रजत साव, प्रशिक्षक अशोक प्रधान, टीम मैनेजर संजय नेताम, जितेन्द्र सोनी, दीपेश शर्मा, रामचरण यादव, ओमप्रकाश पटेल, सुनील वर्मा, विनोद वर्मा, अभिषेक महतो, राम कुमार साहू, दीपक देवांगन ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


scroll to top