शिवमय हुआ भिलाई: बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा राज राजेश्वर शिव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक, कान्हा महाराज की भजन में झूमें भक्त सेंकड़ों लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था….भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री राम सेवक ….51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया…..5000 लोगों के लिए महाभंडारा का भी व्यवस्था किया गया

IMG-20230817-WA0673.jpg

भिलाई नगर 17 अगस्त 2023 :- शिवमय हुआ भिलाई: बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा राज राजेश्वर शिव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक, कान्हा महाराज की भजन में झूमें भक्त सेंकड़ों लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था….भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री राम सेवक जी….51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया…..5000 लोगों के लिए महाभंडारा का भी व्यवस्था किया गया

भिलाई में सावन के हर सोमवार को अलग-अलग शिव मंदिरों में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा रूद्रमहाभिषेक का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा- भिलाई के अलग-अलग शिव मंदिरों में लगातार शिवलिंग रूद्रमहाभिषेक का कार्यक्रम किया जा रहा है।

आज सावन आदीमास बुधवार को भिलाई के राज राजेश्वर शिव मंदिर पावर हाउस में शिवलिंग का 108 किलो दूध से रूद्रमहाभिषेक हुआ। इसके साथ में 51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया और खिचड़ी का महाभंडारा 5000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई।

इस दौरान मुख्य यजमान बतौर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व गृहमंत्री राम सेवक जी, भाजपा जिला मंत्री जय प्रकाश यादव, भाजपा कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता रहें। आचार्य कान्हा महाराज द्वारा रूद्रमहाभिषेक एवं भजन की प्रस्तुति दी गई जिसमें भक्तजन झूम उठे पूरा माहौल शिवमय हो गया।

मुख्य रूप से BJP जुग्गी झोपडी जिला संयोजक मनोज तिवारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कंचन सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ BJP सह मीडिया प्रभारी सुमन कन्नौजे जी मौजूद रहे।

युवा मोर्चा खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष CH प्रसाद, जुग्गी झोपडी खुर्सीपार मंडल सयोंजक पवन मिश्रा, ST मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश प्रसाद, नगर निकट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिंह, भाजपा खुर्सीपार मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा एवं सैकड़ों शिव भक्त उपस्थित रहे। बोल बेम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेंद्र मिश्रा ने उपरोक्त दी जानकारों दी।


scroll to top