भिलाई जिला भाजपा कार्यालय का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण….43 साल बाद भिलाई भाजपा को मिला स्थाई कार्यालय…

IMG-20250818-WA1741.jpg

भिलाई जिला भाजपा कार्यालय का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण….

भिलाई नगर 19 अगस्त 2025:- सोमवार का दिन भिलाई भाजपा के लिए ऐतिहासिक रहा। 43 वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार पार्टी को प्रियदर्शनी परिसर में अपना स्थायी कार्यालय मिल गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में इसका लोकार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा की भाजपा के संगठन मंत्री पवन देव साय, वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, वैशाली नगर विधायक  रिकेश सेन, दुर्ग शहर के विधायक  गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण  विधायक  ललित चंद्राकर, अहिवारा के विधायक डोमन लाल कोसेवाडा, अहिवारा के पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे ,भिलाई भाजपा जिला  अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडेय आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि  भिलाई का लोहा केवल प्रदेश ही नहीं, . पूरे देश की प्रगति का आधार रहा है।  प्रधानमंत्री के विकसित भारत के मन सपनों को पंख भिलाई इस्पांत संयंत्र से ही मिले हैं। यहां निर्मित स्टील का  उपयोग जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी पर बने देश के सबसे लंबे रेलवे ब्रिज सहित कई राष्ट्रीय परियोजनाओं में किया गया है। उन्होंने कहा कि भिलाई केवल छत्तीसगढ़ का नहीं, बल्कि पूरे विश्व का गौरव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई का नाम आज केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। यहां का लोहा देश की आधारभूत संरचना और विकास कार्यों की रीढ़ है। भिलाई इस्पात संयंत्र के योगदान ने भारत को वैश्विक मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई है। इसी शहर में भाजपा का स्थायी कार्यालय बनना हमारे लिए गर्व की बात है। यह कार्यालय आने वाले समय में पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा केंद्र बनेगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि 43 साल से भिलाई संगठन को अपना कार्यालय नहीं था। यहां की सारी गतिविधियां इधर-उधर संचालित होती थीं। अब पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्थायी स्थान मिल गया है, जहां वे संगठित होकर योजनाओं और कार्यक्रमों को गति देंगे। भिलाई का यह कार्यालय पूरे दुर्ग संभाग में संगठन को नई ऊर्जा देगा।

नए भाजपा कार्यालय का लोकार्पण, पदाधिकारियों का सम्मान

मुख्यमंत्री साय ने भिलाई में नए भाजपा कार्यालय का  लोकार्पण किया। जहां सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। भाजपा के सारे पदाधिकारी सीएम से बारी-बारी मिले। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित सभी विंग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


scroll to top