भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से फरवरी अवधि में रचा नया उत्पादन कीर्तिमान..... - Steel City Online News Portal

भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से फरवरी अवधि में रचा नया उत्पादन कीर्तिमान…..

IMG_20260305_214136.jpg

भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से फरवरी अवधि में रचा नया उत्पादन कीर्तिमान


भिलाई नगर 05 मार्च 2026:- भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 अवधि के दौरान उत्पादन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। इस अवधि में संयंत्र ने हॉट मेटल, क्रूड स्टील, सेलेबल स्टील, सिंटर उत्पादन और रेल उत्पादन व रेल लोडिंग सहित प्रमुख क्षेत्रों में अपने पिछले रिकॉर्डों को पार करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सर्वश्रेष्ठ अप्रैल से फरवरी रिकॉर्ड के साथ ही संयंत्र ने फरवरी माह में उत्पादन के प्रमुख मापदंडों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।


अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 अवधि में संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 ने 26,00,252 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर वित्त वर्ष 2024-25 के इसी अवधि में दर्ज 25,43,397 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार किया। वहीं कुल हॉट मेटल उत्पादन 54,81,796 टन दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 के समान अवधि में दर्ज 54,40,432 टन से अधिक है।


प्लेट मिल ने एचटी प्लेट्स के उत्पादन में वित्त वर्ष 2023-24 में दर्ज रिकॉर्ड 2,29,375 टन को पार करते हुए 2,56,555 टन उत्पादन किया। ओर हैंडलिंग प्लांट ने भी इस अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ मटेरियल हैंडलिंग का रिकॉर्ड दर्ज किया, प्लांट ने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के दौरान 2,19,78,114 टन मटेरियल हैंडलिंग कर, वित्त वर्ष 2024-25 में दर्ज रिकॉर्ड 97,54,947 टन को पार किया। साथ ही कुल सिंटर उत्पादन 80,46,038 टन दर्ज कर वित्त वर्ष 2023-24 के इसी अवधि में दर्ज रिकॉर्ड 79,56,681 टन को पार किया। बार रॉड मिल ने भी 9,61,363 टन रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज कर वित्त वर्ष 2024-25 के रिकॉर्ड उत्पादन 9,19,914 टन को पार किया।


संयंत्र ने कुल प्राइम रेल उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए वित्त वर्ष 2019-20 के रिकॉर्ड को पार किया, अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 अवधि के दौरान कुल प्राइम रेल उत्पादन 11,98,122 टन दर्ज कर पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड 11,65,210 टन को पार किया। रेल एंड स्ट्रक्चरल ने लाँग रेल उत्पादन में वृद्धि दर्ज करते हुए 1,65,364 टन उत्पादन किया, जो वित्त वर्ष 2023-24 के इसी अवधि में दर्ज 1,52,806 टन से अधिक है|


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स इकाई, यूआरएम ने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 अवधि में 8,67,981 टन फिनिश्ड रेल, 8,33,419 टन प्राइम रेल तथा 8,02,228 टन लाँग रेल उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज करते हुए क्रमशः वित्त वर्ष 2024-25 के इसी अवधि में दर्ज 8,14,809 टन फिनिश्ड रेल, 7,73,866 टन प्राइम रेल तथा वर्ष 2023-24 में दर्ज 7,40,530 टन लाँग रेल उत्पादन रिकॉर्ड को पार किया। इसी क्रम में कुल लाँग रेल उत्पादन 9,67,592 टन दर्ज किया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी फिनिशिंग मिलों ने मिलकर वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल से फ़रवरी अवधि के दौरान कुल 43,81,903 टन फिनिश्ड स्टील उत्पादन किया जो वर्ष 2024-25 में दर्ज 42,84,351 टन से अधिक है। संयंत्र ने 49,38,920 टन सेलेबल स्टील उत्पादन कर वर्ष 2023-24 में दर्ज 47,63,240 टन के रिकाॅर्ड को पार किया। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 अवधि के दौरान कुल क्रूड स्टील उत्पादन 52,41,982 टन दर्ज करते हुए वित्त वर्ष 2023-24 के 51,52,780 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा|


संयंत्र की माॅडेक्स इकाई, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने कुल इस्पात उत्पादन के साथ-साथ इसी अवधि में सर्वश्रेष्ठ कास्ट स्टील उत्पादन 32,79,819 टन, सर्वश्रेष्ठ ब्लूम उत्पादन 10,95,421 टन तथा सर्वश्रेष्ठ बिलेट उत्पादन 21,84,398 टन का रिकाॅर्ड बनाया है, जो कि वर्ष 2024-25 में दर्ज किए गए 32,47,324 टन कास्ट स्टील, 10,76,513 टन ब्लूम और 21,70,811 टन बिलेट उत्पादन रिकाॅर्ड से अधिक है। एसएमएस-3, बार एंड रॉड मिल, मर्चेंट मिल और वायर रॉड मिल के लिए बिलेट का उत्पादन करता है। जिनके द्वारा टीएमटी और संरचनात्मक उत्पादों को रोल रोलिंग की जाती है। विश्वस्तरीय की रेल को रोलिंग करने के लिए यूनिवर्सल रेल मिल को एसएमएस-3 द्वारा ब्लूम भेजा जाता है।
अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 अवधि के दौरान रेल डिस्पैच के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करते हुए संयंत्र के आरएसएम और यूआरएम ने लॉन्ग रेल लोडिंग का रिकॉर्ड बनाया| इस क्रम में आरएसएम से 1,63,726 टन और यूआरएम से 8,26,962 टन लोडिंग रिकॉर्ड दर्ज किया गया जो कि वित्त वर्ष 2023-24 के इसी अवधि में दर्ज क्रमशः 1,53,007 टन व 7,59,805 टन लोडिंग रिकॉर्ड से कहीं अधिक है| साथ ही कुल लॉन्ग रेल लोडिंग में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज कर वर्ष 2023-24 के पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 9,12,812 टन को पार किया और 9,90,688 टन सर्वश्रेष्ठ लोडिंग दर्ज किया। इसके अतिरिक्त रेलवे के लिए कुल 11,52,142 टन रेल की लोडिंग की गई, जो कि वर्ष 2019-20 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 11,24,363 टन से बेहतर है| इसके अतिरिक्त सेलेबल स्टील लोडिंग 49,52,615 टन दर्ज किया गया, जो कि वर्ष 2023-24 में दर्ज 47,29,969 टन से कहीं अधिक है।

अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 अवधि के दौरान में संयंत्र ने उत्पादन के साथ-साथ तकनीकी-आर्थिक मापदंडों के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है| संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने हाॅट मेटल के उत्पादन में 426 किलोग्राम प्रति टन कोक दर प्राप्त किया जो वर्ष 2024-25 में दर्ज किए गए 432 किलोग्राम प्रति टन हाॅट मेटल (टीएचएम) से बेहतर है। संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेसों (बीएफ 1-8) की उत्पादकता 2.03 टन/एम³/दिन दर्ज की गई, जो कि वर्ष 2024-25 में दर्ज 1.91 टन/एम³/दिन से अधिक है।


scroll to top