भिलाई स्टील प्लांट के ईडी डॉ अशोक कुमार पंडा बने SAIL के नये डायरेक्टर फाइनेंस….

IMG_20250208_214048.jpg

भिलाई नगर 08 फरवरी 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी फाइनेंस डॉ अशोक कुमार पंडा आज नई दिल्ली में संपन्न साक्षात्कार में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल के नए डायरेक्टर फाइनेंस के रूप में उनका चयन किया गया है इस इंटरव्यू में पंडा सहित 10 लोगों ने भाग लिया और चयन समिति ने डॉ अशोक कुमार पंडा के नाम पर अपनी मोहर लगा दी कैबिनेट से इसकी स्वीकृति होना शेष है आज दोपहर में पीईएसबी ने ईडी फाइनेंस के लिए हुए इंटरव्यू का रिजल्ट जारी किया इस इंटरव्यू में पंडा का नाम सर्वसम्मति से इंटरव्यू के उपरांत चयन कर लिया गया

वर्तमान डायरेक्टर फाइनेंस ए.के. तुल्सयानी इसी फरवरी माह रिटायर हो रहे हैं। चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ईडी फाइनेंस के लिए इंटरव्यू बुलाया गया जिसमें सेल के विभिन्न यूनिट के 10 अधिकारी शामिल हुए इंटरव्यू में डॉ. अशोक कुमार पंडा-कार्यकारी निदेशक ईडी वित्त एवं लेखा, के अलावा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड  के अलावा प्रवीण निगम-कार्यकारी निदेशक कार्यकारी निदेशक (एफ एंड ए) सेल, अभय कुमार बेहुरिया-कार्यकारी निदेशक वित्त एवं लेखा सेल शामिल हुए थे।

साक्षात्कार में शामिल लोगों में अरूप मुखर्जी-  कार्यकारी निदेशक (एफ एंड ए) इस्को , मोहित मालपानी कार्यकारी निदेशक (एफ एंड ए) डीएसपी एवं बीएसपी, इस्को स्टील प्लांट, रागिनी आडवाणी-निदेशक (वित्त), इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, श्याम अवस्थी, निदेशक (वित्त) हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड इंटरव्यू मे शामिल हए थे।

इंटरव्यू में शामिल लोगों में राजेश कुमार अग्रवाल-मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) नई दिल्ली, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सुरिंदर पाल सिंह चावला-मुख्य महाप्रबंधक मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) मारियागलोर, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड, नायकर महादेवन माधन-महाप्रबंधक महाप्रबंधक (वित्त), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शामिल हुए।


scroll to top