भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने की सौगातों की बारिश.... एक हजार ड्राइवर, हेल्पर व सुपरवाइजर को मिला बीमा का लाभ.... निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ हेलमेट व पौधों का किया गया वितरण - Steel City Online News Portal

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने की सौगातों की बारिश…. एक हजार ड्राइवर, हेल्पर व सुपरवाइजर को मिला बीमा का लाभ…. निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ हेलमेट व पौधों का किया गया वितरण

IMG_20250607_165400.jpg

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने की सौगातों की बारिश
00 एक हजार ड्राइवर, हेल्पर व सुपरवाइजर को मिला बीमा का लाभ
00 निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ हेलमेट व पौधों का किया गया वितरण

भिलाई नगर 07 जून 2025:-भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने आज एक बार फिर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन किया है। एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन से जुड़े लगभग एक हजार ड्राइवर, हेल्पर और सुपरवाइजर को जीवन सुरक्षा बीमा कराकर प्रमाण पत्र सौंपा गया। वहीं निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ ही यातायात जागरूकता के लिए हेलमेट व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधों का वितरण किया गया। पूरा कार्यक्रम एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के खुर्सीपार गेट स्थित मुख्य कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ यूबीएस चौहान उपस्थित थे। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग ऋचा मिश्रा, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, सीएसपी छावनी हरीश पाटिल एवं छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होकर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू को आयोजन और उसके उद्देश्य के लिए शाबाशी दी।


इस अवसर पर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से यूनियन से जुड़े लगभग एक हजार ड्राइवर, हेल्पर और सुपरवाइजर को ओरिएंटल बैंक के माध्यम से जीवन सुरक्षा बीमा पॉलिसी का प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि यूबीएस चौहान सहित अन्य अतिथियों के हाथों वितरित किया गया। दुपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ यातायात जागरूकता के लिए निशुल्क रुप से हेलमेट का वितरण किया गया। इतना ही नहीं एसोसिएशन ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अतिथियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आम नागरिकों को पौधों का वितरण कर उसे वृक्ष बनने तक खाद व पानी देकर सहेजने का आग्रह किया गया।

इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं महासचिव मलकीत सिंह लल्लू ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।


इस अवसर पर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, सुधीर सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह पप्पी, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, सचिव बलजिन्दर सिंह, दिलीप खटवानी, शाहनवाज कुरैशी कोषाध्यक्ष जोगा राव, सुनील चौधरी, ललित मोहन, पंकज सिंह, यश सिंह, सोम सिंह, धीरज शुक्ला, त्रिलोक सिंग, सुनील शर्मा, राजेश अग्रवाल, कमल अवस्थी, व्ही के बाबू, नवीन सिंह, सुनील यादव, वाजिद अंसारी, प्रेम सिंह, विनय अग्रवाल, संतोष सिंह, रोशन लाल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।


scroll to top